फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48 animals died in Suspicious circumstances in Sangrur

पंजाबः रहस्यमयी हालत में 48 दुधारू पशुओं की हुई मौत, वजह खोजने में लगे विशेषज्ञ

Fri, 31 May 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
48 animals died in Suspicious circumstances in Sangrur
बीमार जानवरों का इलाज जारी है - फोटो : अमर उजाला

मालेरकोटला में एक डेयरी फार्म में 48 दुधारू पशुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि इतने ही पशु बीमार हैं। जिन्हें बचाने के लिए पशु पालन विभाग के डॉक्टरों की टीमें जुटी हुईं हैं। डेयरी मालिक लियाकत अली के मुताबिक उसके तबेले में 111 दुधारू पशु हैं, जिनकी दो दिन से तबीयत बिगड़ रही थी। उसने इनका पचास हजार रुपये खर्च करके इलाज भी करवाया लेकिन एक-एक करके दुधारू पशु मौत के मुंह में जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उसने बताया कि उसके तबेले में 48 पशुओं की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वेटरिनरी अधिकारी मालेरकोटला डॉ. मोहम्मद इकबाल ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


दी रेवेन्यू पटवार यूनियन के जिलाध्यक्ष दीदार सिंह छोकरां ने डेयरी फार्म के तबेले का दौरा करके पीड़ित से बातचीत की और कहा कि वह इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। पशु पालन विभाग संगरूर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. केजी गोयल और सीनियर वेटरिनरी अधिकारी मालेरकोटला डॉ. बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी लुधियाना से पशु रोग विज्ञानी डॉ. एसपीएस सैनी, डॉ. सिदार्थ देशमुख की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक पशुओं की मौत के कारण जानने के लिए खून, खुराक के नमूने लेकर जालंधर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पशुओं की मौत किस वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed