फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4536 posts were created a year and a quarter ago, policemen are still waiting for promotion

Chandigarh News: सवा साल पहले सृजित हुए थे 4536 पद, पुलिसकर्मियों को आज भी पदोन्नति का इंतजार

Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
4536 posts were created a year and a quarter ago, policemen are still waiting for promotion
-अंबाला और करनाल रेंज के पुलिस कर्मचारी अन्य रेंज से दस साल पीछे
विज्ञापन

फरवरी 2023 में सृजित हुए थे पद, पदोन्नति आज तक नहीं मिली

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तमाम औपचारिकता पूरी करने के बावजूद हजारों पुलिस कर्मचारियों का पदोन्नति का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पदोन्नति देने के लिए हरियाणा सरकार ने ठीक सवा साल पहले पुलिस विभाग में 4536 नए पद सृजित किए थे। इस प्रस्ताव को बकायदा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दी थी, लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद आज भी पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पाई है। खासकर इसका असर अंबाला और करनाल रेंज के पुलिस कर्मचारियों पर पड़ रहा है। पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर शुरू से ही विसंगति रही है। यह मामला जब पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस मामले में गंभीरता दिखाई और पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए नए पद सृजित कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। 9 फरवरी 2023 में इस प्रस्ताव को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया था। लेकिन अब सवा साल बीत चुका है और पदोन्नति को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल सकता है। पुलिस कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पदोन्नति के मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।
बाक्स
यह पदोन्नति में पेंच
पुलिस विभाग में पदोन्नति स्वीकृत पदों के मुकाबले होती है, लेकिन करनाल और अंबाला रेंज में स्वीकृत पद कम होने के चलते कर्मचारियों की पदोन्नति अटकी हुई हैं। गुरुग्राम रेंज के मुकाबले दोनों रेंज के कर्मचारी दस साल पीछे हैं। 2007 में एक ही बैच में भर्ती हुए पुलिस कर्मचारी करनाल और अंबाला में आज भी हवलदार हैं, जबकि गुरुग्राम में एएसआई बन चुके हैं। करनाल अंबाला रेंज के पुलिस कर्मचारियों की दो दो पदोन्नति अटकी हुई हैं। पद सृजित होने के बाद इन पदों पर पदोन्नति होनी थी।
विज्ञापन

बाक्स
ये मंजूर हुए नए पद
श्रेणी कुल पद पुरुष महिला
उप निरीक्षक 1970 1824 146
सहायक उप निरीक्षक 1848 1790 58
हवलदार 718 694 24

बाक्स
फिलहाल पदों को लेकर ये है स्थिति
पुलिस विभाग में इस समय 71069 स्वीकृत पद हैं। इनमें आईपीएस के 144, एएसपी के 35, डीएसपी 329, निरीक्षक (पुरुष) 1076, निरीक्षक (महिला) 84, एसआई (पुरुष) 3045, एसआई (महिला) 276, एएसआई (पुरुष) 5310, एएसआई (महिला) 543, हवलदार (पुरुष) 11466, हवलदार (महिला) 917, सिपाही पुरुष 43706, सिपाही महिला 4138 पद स्वीकृत है्ं। इनमें से 50 हजार पद भरे हुए हैं और शेष 20 हजार पद खाली पड़े हैं। नए पद 4536 स्वीकृत होने के बाद कुल स्वीकृत पदों की संख्या 75605 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed