फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4.50 lakh cases settled in the third Lok Adalat

Chandigarh News: तीसरी लोक अदालत में 4.50 लाख मामलों का हुआ निपटारा

Sat, 13 Sep 2025 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakh cases settled in the third Lok Adalat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन अश्वनी कुमार मिश्रा की योग्य अध्यक्षता में राज्य प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राज्य भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की मेंबर सेक्रेटरी नवजोत कौर ने बताया कि इस लोक अदालत में राज्य के सभी जिलों और सब-डिवीजनों में कुल 447 लोक अदालत बेंचों का गठन किया गया था जिसमें कुल 5.18 लाख मामले लगाए गए। इनमें से कुल 4.50 लाख मामलों का निपटारा किया गया।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से राज्य भर में लंबे समय से चल रहे हजारों मामले आपसी सहमति से निपटाए गए और इस प्रकार यह लोक अदालत मामलों के बोझ को काफी हद तक कम करने में प्रभावशाली साबित हुई। न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा ने सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण और वॉलंटियरों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed