फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 thousand crore scam By PACL and PGF of Pearl Group

बड़ा खुलासाः चार राज्यों में 45 हजार करोड़ का घोटाला

Sat, 01 Mar 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
 45 thousand crore scam By  PACL and PGF of Pearl Group

यह खुलासा सीबीआई की शुरुआती जांच में हुआ है। सीबीआई द्वारा जब्त रिकार्ड के अनुसार कंपनी में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने निवेश किया। बीते पांच दिन से चंडीगढ़, पंजाब में जारी छापों के दौरान सीबीआई ने जमीन खरीदने के लिए जमा करवाई गई राशि और कंपनी द्वारा खरीदी गई जमीन का रिकार्ड जब्त किया है।

विज्ञापन

सीबीआई की स्पेशल टीम चेक कर रही है रिकॉर्ड

 45 thousand crore scam By  PACL and PGF of Pearl Group

सीबीआई की स्पेशल टीम इस रिकॉर्ड को चेक कर रही है। सीबीआई टीम ने ये रिकॉर्ड कंपनियों के दफ्तरों और उसका हिसाब-किताब रखने वाले डॉक्टर आईटी ग्रुप के संचालक सीए एसके महाजन के ऑफिस और घर से कब्जे में लिए हैं। सीबीआई ने 22 फरवरी को निवेशकों से धोखाधड़ी करने के मामले में पीएसीएल के प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू और पीजीएफ के प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने ऐसे लगाया लोगों को चूना

 45 thousand crore scam By  PACL and PGF of Pearl Group

प्राथमिक जांच में पता चला कि दिल्ली की कंपनी ने जमीन के नाम पर निवेशकों से पैसा लिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जब कंपनी को ऐसा करने से मना किया तो उसने दूसरी कंपनी बनाई। नए नाम से कंपनी ने फिर लोगों से पैसा ठगा। दूसरी कंपनी में निवेश करने वाले लोगों से जमा हुई रकम से ही पहली कंपनी में निवेश करने वाले लोगों को कुछ पैसा लौटा दिया गया।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था कार्रवाई करने का आदेश

 45 thousand crore scam By  PACL and PGF of Pearl Group

सेबी को जानकारी मिली थी कि रियल इस्टेट का काम करने वाली पीएसीएल लोगों को छह साल में दोगुना पैसा देने जैसी स्कीमों से लालच देकर पैसा इकट्ठा कर रही थी। 1996 में बनी इस कंपनी ने इस रकम से पूरे देश में 1.85 लाख एकड़ जमीन खरीद ली थी। सेबी सितंबर 2011 में कंपनी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने मामले में जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed