फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 more electric buses could not come due to lack of charging stations

Chandigarh News: चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण नहीं आ सकीं 45 और इलेक्टि्रक बसें

Mon, 12 May 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
45 more electric buses could not come due to lack of charging stations
पंचकूला। सेक्टर-5 बस के बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन न बन पाने के कारण इलेक्टि्रक बसों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। यहां सिर्फ एक ही चार्जिंग स्टेशन हैं। जिससे पांच इलेक्टि्रक बसों का संचालन किया जा रहा है। लोगों को शहर में हर 15 मिनट में सभी रूटों पर बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड में दो साल से नौ चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह तय नहीं हो पाई है। इस कारण 45 और आने वाली इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ सकी हैं। शहर में पर्याप्त संख्या में बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और बसें खड़ी करने के लिए जगह पर सहमति न बनने के कारण योजना अधर में है। 2024 में पूरी होने वाली योजना ठंडे बस्ते में है। गत वर्ष दस चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के साथ 50 बसें चलाने की योजना थी। एक साल में केवल एक चार्जिंग स्टेशन बनाकर पांच बसों का संचालन किया है। इस प्रकार नौ चार्जिंग स्टेशनों और 45 इलेक्ट्रिक बसों का लोगों को इंतजार है। पंचकूला जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन और डिपो के लिए जगह निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed