{"_id":"5840562c4f1c1b2d1ede7672","slug":"45-candidates-punjab-congress-first-list-may-come-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में 45 उम्मीदवारों पर बनी आम सहमति, आज आ सकती है पहली लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में 45 उम्मीदवारों पर बनी आम सहमति, आज आ सकती है पहली लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में 45 उम्मीदवारों पर बनी आम सहमति
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर 45 उम्मीदवारों पर सहमति बन गई है। कुछ मौजूदा विधायकों को मिलाकर पार्टी तीन दिसंबर को करीब 70 उम्मीदवारों का एलान कर सकती है। पार्टी की कोशिश है कि उम्मीदवारों के एलान के बाद भितरघात और बगावत कम से कम हो।
कांग्रेस की सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पहले मंगलवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई में उम्मीदवारों पर मंथन हुआ। उसके बाद वीरवार दोपहर को मीटिंग हुई, जो शाम सवा चार बजे तक चली। फिर शाम सवा सात बजे दोबारा मीटिंग शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। सूत्रों के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के सात सदस्यों में करीब 45 उम्मीदवारों पर सहमति बन गई है।
इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट भी पक्का है। इस तरह स्क्रीनिंग कमेटी करीब 70 उम्मीदवारों की सिफारिश करेगी। पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की तीन दिसंबर को होने वाली मीटिंग में इन पर मुहर लगने के बाद एलान हो सकता है। पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के कारण संभावना है कि उपाध्यक्ष राहुल गांधी सीईसी की मीटिंग में उम्मीदवार फाइनल करेंगे।

दलबदलुओं पर मतभेद गहराए
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
सूत्र बताते हैं कि गहलोत का पूरा जोर इस बात पर है कि उम्मीदवारों के एलान के बाद बगावत न हो क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बागियों के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए जिन सीटों पर एक से ज्यादा मजबूत दावेदार हैं, वहां पहले आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि बाद में कोई बागी न खड़ा हो। जिन सीटों पर ज्यादा समस्या नहीं है, अभी सिर्फ उनके उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं।
बैठक के दौरान हाल ही में पार्टी में शामिल हुए परगट सिंह और डॉ. नवजोत कौर की उम्मीदवारी पर भी मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने दोनों के मौजूदा हलके बदलने पर मन बना लिया है। कुछ उम्मीदवारों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरनजीत सिंह चन्नी आमने-सामने हुए, पर बाद में सहमति बन गई। बैठक के दौरान दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने को लेकर काफी माथापच्ची हुई।
दूसरी पार्टियों से पिछले दिनों कांग्रेस में आए नेताओं को टिकट देने को लेकर पार्टी में मतभेद काफी गहरा गए हैं। पंजाब के पांचों लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी, प्रताप बाजवा, शमशेर दूलो, चौधरी संतोख व रवनीत बिट्टू ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा है कि दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट न दिया जाए।
सबसे ज्यादा विरोध सरवन सिंह फिल्लौर और इंदरबीर सिंह बोलारिया को टिकट देने पर जताया गया। सरवन सिंह फिल्लौर जिन दो हलकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहां से चौधरी संतोख अपने बेटे बिक्रम चौधरी को टिकट दिलाना चाहते हैं। अंबिका सोनी अंदरखाते चाहती हैं कि अकालियों को टिकट न दिया जाए, लेकिन वह खुलकर कैप्टन की मुखालफत नहीं कर रही हैं। उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट दिए जाने पर अड़े हैं। सूत्र बताते हैं कि राहुल ने अभी किसी को भी कोई आश्वासन नहीं दिया है।