फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   444 cases registered and 436 accused arrested in illegal liquor in Haryana

Haryana News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 10 दिन में 444 केस दर्ज, 436 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 21 Nov 2023 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 09:17 PM IST
सार

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस की टीमों द्वारा 11368 देसी बोतल, 1449 अंग्रेजी बोतल, 774 बीयर की बोतल,2352 लीटर लाहन और 354 कच्ची शराब बरामद की गई है। ठेकेदारों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपने आउटलेट पर अवैध शराब की बिक्री न करें।

विज्ञापन
444 cases registered and 436 accused arrested in illegal liquor in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अंबाला और यमुनानगर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद हरियाणा पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। 11 नवंबर से शुरू इस अभियान के तहत 20 नवंबर तक कुल 444 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 436 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अवैध शराब और खुर्दों में शराब बेचने वालों की भी धरपकड़ जारी है।

विज्ञापन

जिलों से ली जा रही एक्शन टेकन रिपोर्ट

यमुनानगर और अंबाला जिलों में अवैध शराब बिक्री का खुलासा होने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी एसपी की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिया था। इसके बाद से सभी जिलों में औचक छापे मारे जा रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-समय पर बैठकें करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जा रही है।

विज्ञापन

अंग्रेजी व कच्ची शराब बरामद

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस की टीमों द्वारा 11368 देसी बोतल, 1449 अंग्रेजी बोतल, 774 बीयर की बोतल,2352 लीटर लाहन और 354 कच्ची शराब बरामद की गई है। ठेकेदारों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपने आउटलेट पर अवैध शराब की बिक्री न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध पुलिस विभाग सख्ती से निपटेगा। नकली शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed