फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   440 Hospital Transport Service vehicles will deputed across Haryana to help Corona patients find transport services easily 

हरियाणा: कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल परिवहन सेवा शुरू, हर पुलिस जिले को मिलेगी 20 इनोवा 

Thu, 06 May 2021 06:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 May 2021 06:33 PM IST
सार

डीजीपी मनोज सादव ने बताया कि हर पुलिस जिले को 20-20 टोयोटा इनोवा एसयूवी दी जाएंगी।

विज्ञापन
440 Hospital Transport Service vehicles will deputed across Haryana to help Corona patients find transport services easily 
हरियाणा में अस्पताल परिवहन सेवा शुरू - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने सेवा-सुरक्षा-सहयोग के नारे को मूर्तरूप देते हुए कोरोना संक्रमितों की सहायता के लिए पहल की है। पुलिस की 440 इनोवा गाड़ियां जरूरतमंद संक्रमितों को निशुल्क घर से अस्पताल लाएंगी और वापस घर लेकर जाएंगी। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि प्रत्येक जिले में संक्रमितों को निशुल्क परिवहन सेवा के लिए 20 टोयोटा इनोवा एसयूवी दी जा रही हैं। ये गाड़ियां आपात सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


126 एसयूवी उपलब्ध कराएं, आज पहुंचेगी 70 इनोवा
 अब तक प्रदेश के सभी जिलों में कुल 126 एसयूवी वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें से 26 गाड़ियां हिसार रेंज में, जबकि 20-20 गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट और रोहतक रेंज, 10-10 वाहन फरीदाबाद और पंचकूला कमिश्नरी, 12-12 अंबाला और करनाल रेंज, 16 वाहन साउथ रेंज रेवाड़ी में दिए गए हैं। 70 एसयूवी शुक्रवार को जिलों में पहुंच जाएंगी और शेष 244 को रविवार शाम तक भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


108 नंबर पर ले सकते हैं मदद
डीजीपी ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस वाहन विशेष रूप से कोविड मरीजों को निशुल्क परिवहन सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से दिए गए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति 108 या संबंधित जिले के पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर फोन कर यह सुविधा ले सकते हैं। इन वाहनों को चलाने वाले पुलिस कर्मी किसी भी संक्रमण के संपर्क में न आएं। इसके लिए सभी ड्यूटी पर रहते हुए मास्क, दस्ताने और पीपीई किट पहनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed