फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   421 TGT Sanskrit got promotion to PGT.

Chandigarh News: 421 टीजीटी संस्कृत को मिली पीजीटी पर पदोन्नति

Tue, 21 Nov 2023 09:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
421 TGT Sanskrit got promotion to PGT.
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने आठ साल से इंतजार कर रहे 421 टीजीटी संस्कृत अध्यापकों को पीजीटी के पद पर पदोन्नत किया है। विभाग ने सभी अध्यापकों को स्टेशन भी अलाॅट कर दिए हैं। विभाग ने पदोन्नति की दो अलग-अलग सूची जारी की हैं। पहली सूची में 283 और दूसरी सूची में 138 अध्यापकों को पदोन्नत किया है। गौर हो कि यह मामला 2016 से अटका हुआ है। उस समय विभाग ने पदोन्नति सूची जारी कर दी थी, लेकिन मामला हाईकोर्ट में जाने से अटक गया था। अब उसी तिथि से सभी टीजीटी अध्यापकों को पदोन्नत किया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पदोन्नति के लिए पीटीई और डीपीई से मांगे दावे
शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी से पदोन्नति के लिए पीटीई और डीपीई से दावे आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईईओ को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा कि विभाग ने पीटीई और डीपीई की पदोन्नति के लिए संयुक्त वरिष्ठता सूची तैयार की है। यह सभी संबंधित अध्यापकों दिखाई जाए और अगर किसी को ऐतराज या आपत्ति है तो उनके रिकार्ड निदेशालय भेजें। इसके अलावा डाटा खुद भी जांच लें और कहीं पर कोई कमी है तो उसे ठीक करते अलग से कालम में लिखकर भेजें। तय समय के बाद भेजे गए दावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed