फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4200 applications for free holding of flats

फ्लैट्स फ्री होल्ड कराने के लिए आए 4200 आवेदन

Fri, 21 Feb 2020 08:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
4200 applications for free holding of flats
चंडीगढ़। शहर की सोसाइटियों में बसे 6500 सदस्यों में से 4200 सदस्यों ने लीज होल्ड से फ्री होल्ड के लिए आवेदन किया है। इन सभी ने प्रशासन की तरफ से तय किए शुल्क को भी जमा करा दिया है। 1300 सदस्यों ने प्रशासन की इस पॉलिसी का विरोध करते हुए शुल्क जमा नहीं कराया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने एक सदस्य से 4 से 5 लाख रुपये लिए हैं। इससे यूटी प्रशासन को 20 से 22 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभी भी 1300 से ज्यादा सदस्य लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। इनका कहना है कि प्रशासन मनमर्जी से ज्यादा फीस वसूल रहा है। तर्क है कि 2013 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक फीस नहीं ली जा रही बल्कि प्रशासन ने नए रेट तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

13 माह का समय खत्म, 1300 सदस्यों का मामला अटका
बता दें कि सांसद किरण खेर के दखल के बाद शहर की सोसाइटियों को लीज से फ्री होल्ड कराने का फैसला प्रशासन ने लिया था। इसमें शहर की करीब 100 सोसाइटियों के साथ यहां बसे 6500 सदस्यों को इसका लाभ मिलना था। प्रशासन ने इसके लिए 13 माह का समय दिया था। अब प्रशासन की ओर से तय किए समय की सीमा भी समाप्त हो चुकी है। लिहाजा बचे 1300 सदस्यों का लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने का मामला फिलहाल अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed