{"_id":"58bba14d4f1c1b5753e7e2b5","slug":"41-pages-missed-from-shri-guru-granth-sahib-book-complaint-to-sgpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सैंची से गायब मिले 41 पन्ने, SGPC से की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सैंची से गायब मिले 41 पन्ने, SGPC से की गई शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की सैंची से पेज गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरू ग्रंथ साहिब की दो सैंचियों में से एक सैंची से करीब 41 पेज गायब होने का मामला सामने आया है। एसजीपीसी को मामले की शिकायत दी गई है। पंजाब में फरीदकोट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के हजूरी रागी की तरफ से अपने घर में पाठ करने के लिए शहर के एक पुस्तक भंडार से खरीदे गई श्री गुरू ग्रंथ साहिब की दो सैंचियों में से एक सैंची से करीब 41 पेज गायब हैं।
प्राथमिक पड़ताल में इसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशक की गलती माना जा रहा है। हजूरी रागी की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। हजूरी रागी कर्म सिंह योगी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की दो सैंचियां भाग पहला व भाग दूसरा खरीदी थी। उनका पाठ करने के दौरान पता लगा कि भाग नंबर दो सैंची में पेज नंबर 1249 से लेकर 1280 और पेज नंबर 1400 से 1408 तक गायब है।
रागी कर्म सिंह योगी ने यह मामला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के ध्यान में लाते हुए मांग की कि संभावित छपाई के दौरान हुई इस गलती करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता गुरदित्त सिंह सेखों भी हाजिर हुए। फरीदकोट से एसजीपीसी सदस्य गुरिन्द्र कौर भोलूवाला ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है और इस संदर्भ में एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसजीपीसी के प्रधान कृपाल सिंह बंडूगर ने कहा कि विश्व भर में एक ही प्रकाशक के पास श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छपाई के अधिकार है। संभावना है कि छपाई के दौरान किसी से गलती हो गई होगी। एसएसपी डॉ.नानक सिंह ने कहा कि इस बारे में फिलहाल पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। एसजीपीसी अपनी पड़ताल के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई करेगी।