फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4073 guest teacher will be removed from job

बुरी खबर: 4073 गेस्ट टीचर हटाने की तैयारी

Thu, 19 Mar 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
4073 guest teacher will be removed from job

हरियाणा में 4073 और गेस्ट टीचरों को हटाने की तैयारी है। डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन ने गणित के 1159, समाज शास्त्र के 2271 टीजीटी के अलावा हिंदी के 643 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के लिए सरकार से सिफारिश की है।

विज्ञापन


विभाग का मानना है कि यह शिक्षक सरप्लस हैं। यह जवाब गेस्ट टीचरों को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ दायर याचिका के मामले में सेकेंडरी एजुकेशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रबंधन सुमेधा कटारिया ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जवाब रिकार्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई 25 अप्रैल तक स्थगित कर दी है। उधर, कई अन्य गेस्ट टीचरों भी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। कटारिया ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से गेस्ट टीचरों के बारे रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में सामने आया है कि 719 गेस्ट टीचरों को नीति-निर्देशों को दरकिनार कर नौकरी दी गई। इनमें से 519 को नौकरी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के बारे विभाग ने कहा है कि जेबीटी के 9455 पदों के लिए हरियाणा स्कूल टीचर्स सलेक्शन बोर्ड ने सिफारिश की थी।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद ‌मिलेगा नियुक्ति पत्र

4073 guest teacher will be removed from job

शिक्षकों की कमी के बारे विभाग ने कहा है कि जेबीटी और पीआरटी की भर्ती की जा रही थी, लेकिन मामला हाईकोर्ट में आ गया था। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन 31 मार्च तक मुकम्मल होने की उम्मीद है। यह भी बताया गया कि फिलहाल 2950 पीजीटी, 5070 टीजीटी, 1696 क्लासिक एवं वोकल शिक्षकों के अलावा 627 जेबीटी और ड्राइंग शिक्षक गेस्ट फेकल्टी के तौर पर कार्यरत हैं। हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, ड्राइंग और पीटीआई शिक्षकों की छात्रों के अनुपात के लिहाज से अभी कोई जरूरत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी को नौकरी से निकाले गए 325 गेस्ट टीचर्स की ओर से सरकार का फैसला रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

इस मामले में संतोषजनक जवाब न आने पर प्रमुख सचिव शिक्षा को तलब किया गया। इसी मामले में अब कटारिया ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed