फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 years old Man murder in Kurukshetra in Haryana

कुरुक्षेत्रः घरेलू विवाद में बहनोई को मार डाला, साले और साढ़ू सहित पांच पर केस दर्ज

Fri, 03 May 2019 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
40 years old Man murder in Kurukshetra in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

घरेलू विवाद में साले ने बहनोई को पीट-पीट कर मार डाला। बहनोई की हत्या में साले ने अपने दूसरे बहनोई की भी मदद ली। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर साले-साढ़ू समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन


 गांव गुढ़ा निवासी मनदीप सिंह (40) का पिछले कई वर्षों से पत्नी और साले के साथ विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम मनदीप अपने चाचा जसविंद्र सिंह के साथ किसी काम से गांव धनौरा निवासी सुभाष चंद के पास गए थे। वहां पहुंच कर जसविंद्र सिंह सुभाष चंद की कार में बैठ गए जबकि मनदीप बाइक से कार के आगे चलने लगा। 
विज्ञापन


जैसे ही वे मुस्तादपुर रोड स्थित संजय गांधी स्कूल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई दो कारों में मनदीप का साला धमेंद्र सिंह निवासी गांव गढ़ी बंजारा, यमुनानगर और साढ़ू बंटी निवासी बेरथला करीब चार युवकों के साथ आए। इन लोगों ने मनदीप की बाइक के सामने दोनों कारें रोकी और तेज हथियारों से मनदीप पर हमला कर दिया। हमले में मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मनदीप सिंह को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। मनदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, हमले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। लाडवा पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि मृतक के चाचा जसविंद्र सिंह की शिकायत पर जिला यमुनानगर के गांव गढ़ी बंजारा निवासी धमेंद्र सिंह और गांव बेरथला निवासी बंटी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed