फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 years later Kher played badminton, explained why now getting jealous

40 साल बाद किरण खेर ने खेला बैडमिंटन, बताया अब क्यों हो रही ईर्ष्या

Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
40 years later Kher played badminton, explained why now getting jealous
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

‘मुझे आज लगभग 40 साल बाद बैडमिंटन कोर्ट पर उतरने का मौका मिला हैं। जब चंडीगढ़ में पढ़ती थी तो स्कूलों में इतनी सुविधाएं नहीं होती थी। 

विज्ञापन


मैं अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ क्लब में बैडमिंटन खेलने जाया करती थी। 

अब शहर में बच्चों के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरूआत हुई है और इससे मुझे ईर्ष्या हो रही है कि हमारे टाइम में ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं थी।’ ये बात चंडीगढ़ सांसद किरण खेर ने साझा की।

विज्ञापन

प्रशासक बदनौर ने भी खेला टेबल टेनिस

40 years later Kher played badminton, explained why now getting jealous
प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला

सांसद खेर, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में शहर के पहले स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर बतौर अतिथि पहुंची थी। 

इस मौके पर बैडमिंटन हॉल में पहुंचते ही सांसद ने अपने सबसे पसंदीदा खेल बैडमिंटन का रैकेट थाम लिया और और कई शानदार शॉट्स लगाए। इस मौके पर प्रशासक बदनौर और सांसद किरण खेर ने स्कूल में बनाए गए स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। 

इस दौरान टेबल टेनिस हॉल पर पहुंचते ही प्रशासक बदनौर भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने सलाहकार परिमल राय के साथ टेबल टेनिस खेला। प्रशासक को इस तरह मंझे हुए खिलाड़ी की तरह शॉट लगाते देख, सांसद ने कहा कि आप तो बहुत बढ़िया खेलते हैं तो क्यों न राजभवन में ही एक टेबल टेनिस हॉल बनवा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed