फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 percent Reduction in Monsoon Rains in Chandigarh

चंडीगढ़: मानसून की बारिश में 40 फीसदी की कमी, आज मिल सकती है राहत, 11 से 13 जुलाई तक अच्छी बारिश के संकेत 

Sat, 10 Jul 2021 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

समय से पहले मानसून की बरसात का स्वागत करने वाला चंडीगढ़ अब गर्मी से जूझ रहा है। हालांकि अब बरसात की कमी पूरी होने वाली है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई तो अगले तीन दिन चंडीगढ़ मानसूनी बरसात में भीगने वाला है। 

विज्ञापन
40 percent Reduction in Monsoon Rains in Chandigarh
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून में बारिश की कमी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ में यह आंकड़ा 40 फीसदी तक पहुंच चुका है। 13 जून को मानसून आ गया था, तब से लेकर अब तक सिर्फ नाममात्र की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक चंडीगढ़ में 214.3 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 128 एमएम बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा में भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में यह आंकड़ा 29 फीसदी और पंजाब में 36 फीसदी तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक यह कमी अब जल्द ही पूरे होने की उम्मीद है। 11 व 13 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। 10 जुलाई को भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे मानसून बारिश की कमी का जो आंकड़ा है, वह काफी हद तक सुधर जाएगा।
विज्ञापन



दूसरी तरफ, लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की दिशा अब बदल चुकी है। पहले पश्चिमी हवाएं चल रही थीं, जो तापमान को बढ़ा रही थी। अब पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान नीचे आया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। तीनों दिन बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed