फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 percent of CTU buses will be reduced from today due to corona virus outbreak

कोरोना वायरस: आज से घट जाएंगी सीटीयू की 40 प्रतिशत बसें, पासपोर्ट कार्यालय न आएं आवेदक

Fri, 20 Mar 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
40 percent of CTU buses will be reduced from today due to corona virus outbreak
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सीटीयू को ट्राइसिटी और लंबी दूरी की बसों में 40 प्रतिशत की कटौती करने के निर्देश दिए हैं। सीटीयू की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए सेक्टर-17 और सेक्टर-43 आईएसबीटी के लिए डिपो से निकलने वाली बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है। चालकों और कडंक्टरों को मास्क दिए गए हैं। साथ ही बस चालकों को ओवरलोड नहीं करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से दोनों आईएसबीटी में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालय न आएं आवेदक
कोराना वायरस के कारण पासपोर्ट कार्यालय ने भी अगली सूचना तक आवेदकों को सेक्टर 34 स्थित कार्यालय न आने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अधिक जरूरी होने पर ही पासपोर्ट सेवा केंद्र व डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाएं। आवेदक इस वर्ष जितनी बार चाहें उतनी बार मुलाकात के समय को फिर से तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा जनसाधारण की सुविधा के लिए मुलाकात के समय को 90 कार्य दिवस के लिए खोला जा रहा है, अत: आवेदक अपनी सुविधानुसार किसी भी तारीख को चुन सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0172-2624987 व 89 पर कॉल करके पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जजों के घरों, कोर्ट रूम को सैनिटाइज करने के निर्देश
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के असिस्टेंट डायरेक्टर मलेरिया/स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को हाईकोर्ट के सभी कोर्ट रूम और हाईकोर्ट के सभी जजों के घरों को सैनेटाइज करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने पत्र लिखकर चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर मलेरिया कम स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को निर्देश जारी किया है कि हाईकोर्ट के सभी 56 जजों के घरों और सभी कोर्ट रूम को सैनेटाइज किया जाए। 

हाईकोर्ट ने पहले ही कोरोना के कहर से बचाव और इसके संक्रमण को रोकने के लिए अपनी तरफ के कई इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट में फिलहाल सिर्फ जरूरी केसों की ही सुनवाई की जा रही है। सभी वकीलों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह अकेले ही कोर्ट में आएं। आम लोगों के हाईकोर्ट में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जा चुकी है।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर छाया रहा पूरा दिन सन्नाटा

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस के चलते गुरुवार को पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। जहां सुबह और शाम के समय कभी पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी, वहां 50 फीसदी रेल यात्री कम हो गए हैं। जहां टिकट बुकिंग काउंटर्स पर लोग टिकट के लिए घंटों लाइनों में लगे रहते थे। अब महज 5-10 लोग ही दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ ट्रेनें तो पूरी तरह से खाली चल रही हैं। इसके चलते रेलवे को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पैसेंजर्स ट्रेने तो बिल्कुल खाली जा रही हैं। 

साफ-सफाई पर पूरा ध्यान
एक यात्री नवीन ने बताया कि वह बुधवार को लखनऊ से चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस से आए थे। कोरोना वायरस को लेकर ट्रेनों में उन्होंने इतनी साफ-सफाई पहले कभी नहीं देखी। रेलवे की ओर से सफाई पर इतना ध्यान दिया जा रहा है कि अंबाला तक आते-आते ट्रेन का पानी सुबह समाप्त हो गया था। इसके चलते अंबाला में पानी भरा गया है। बाकायदा केमिकल से वाश बेसिन की साफ सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ जब वह ट्रेन से उतरे तो ट्रेन इतनी साफ थी कि देखकर ऐसा लग रहा था कि अभी इसकी सफाई हुई होगी।   

सैनेटाइज किए जा रहे हैं रेलवे स्टेशन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे स्टेशन सहित आने वाली ट्रेनों को सैनेटाइज किया जा रहा है। वेटिंग एरिया की समुचित सफाई की जा रही है, जिससे कोई कमी न रह जाए। वहीं यात्रियों को जागरूक करने के लिए शताब्दी ट्रेनों में स्टीकर भी चस्पा किए जा रहे हैं, कि आप कोरोना वायरस से अपना बचाव कैसे कर सकते हैं।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल की बैठक स्थगित

कोरोना वायरस को देखते हुए चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) की जनरल बॉडी मीटिंग 24 मार्च को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। मंडल के प्रधान अनिल वोहरा और सीबीएम के प्रशासनिक महासचिव बलजिंदर गुजराल ने यह फैसला सभी मैंबर्स के अनुरोध से किया है। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मीटिंग को स्थगित कर दिया है। प्रधान अनिल ने अपने सभी मैंबर्स से बीमारी से बचाव के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की नीतियों का पालन करने की प्रार्थना की।

मंडी बंद होने की अफवाह पर उमड़ा हुजूम..सड़कें जाम

कोरोना के खौफ के बीच दो माह तक मंडी व राशन की दुकानें बंद होने का मैसेज वायरल हो गया। हालात यह हो गए कि वीरवार को सेक्टर 26 मंडी में हुजूम उमड़ पड़ा। राशन की दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं। ज्यादातर ऑफिसों में काम करने वाले लोग भी दिन में ही खरीददारी करने निकल गए।

एडवाइजर मनोज परिदा ने पहले ही सूचित किया था कि न मंडियां बंद होंगी और न राशन की दुकानों पर सामान कम पड़ेगा। लेकिन अफवाहों ने लोगों की हालत खराब कर दी। यही वजह रही कि लोग एक साथ पांच से दस किलो तक सब्जियां घर ले गए। कीमतें भी काफी बढ़ गईं। उधर, राशन दुकानदार लोगों को बता रहे थे कि शहर में पूरा स्टॉक है। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

सेक्टर 26 में सड़क पर लगा रहा जाम
काफी संख्या में लोग दो माह तक का सामान एक साथ लेने के लिए सेक्टर 26 मंडी पहुंचे थे। दिन भर सड़क पर हालात यह थे कि स्लिप रोड और साइकिल ट्रैक पर लोगों ने गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। निकलने को जगह नहीं थी, इस कारण काफी जाम भी लग रहा था। रात 10 बजे तक सेक्टर 26 मंडी के पास ऐसे ही हालात रहे।

भीड़ को देख दुकानदारों ने बढ़ाए दाम
मंडी में सुबह से ही लोगों की भीड़ को देख दुकानदारों ने सब्जियों और फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया। वहीं राशन की दुकानों पर भी भाव बढ़ा दिए। वीरवार को दुकानदारों ने सब्जियों और दालों के दाम में इजाफा कर दिया। यह जानकारी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तत्काल दिशा-निर्देश जारी कर दिए। एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार ने कहा कि अधिक दाम पर सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed