{"_id":"a4810ffe1c6cd346fccac0dd791a03f2","slug":"4-years-old-child-fell-in-water-tank-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत पानी के टैंक में गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत पानी के टैंक में गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर शहर की ग्रीन वैली कालोनी में निर्माणाधीन मकान में निर्मित भूमिगत पानी के टैंक में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। किराए के मकान में रहने वाले मृतक बच्ची के माता पिता घटना के समय मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की करीब 11 वर्षीय बहन सुमन ने बताया कि वे शाम को घर में खेल रहे थे। अचानक उसकी चार साल की छोटी बहन श्री देवी खेलते खेलते गायब हो गई।
कुछ देर बाद उसने देखा कि वह पानी के टैंक में डूब गई है। उसने किसी तरह उसे कपड़ों से पकड़ कर बाहर निकाला और फोन कर माता-पिता को इसकी सूचना दी।
मृतक की बहन सुमन ने बताया कि टैंक के ऊपर रखी लकड़ी गल गई थी। जब श्री देवी का पैर उस गली हुई लकड़ी पर पड़ा तो लकड़ी टूट गई, जिससे उसकी बहन टैंक में गिर गई। घटना की सूचना पर तत्काल बच्ची के माता-पिता काम से कमरे पर पहुंचे। वह बच्ची को कालका सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन