पठानकोट के रास्ते 4 आतंकी जम्मू में!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में चार संदिग्ध व्यक्तियों ने टैक्सी चालक से टैक्सी छीनी और उसे जम्मू के क्षेत्र में फेंक कर भाग गए। कार चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने छानबीन शुरू कर दी है और रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
एजेंसियों का मानना है कि संदिग्ध व्यक्तियों ने कार को स्वतंत्रता दिवस पर इस्तेमाल करने के लिए छीना होगा और किसी गतिविधियों को अंजाम देने में उसका प्रयोग किया जा सकता है। उधर, पंजाब पुलिस ने जेएंडके पुलिस से राफ्ता कायम करना शुरू कर दिया है।
किराए पर कार लेकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक कर्णवीर सरना में टैक्सी एजेंसी चलाते हैं। कल उनके पास दो केशधारी व्यक्ति आए और एक टैक्सी श्रीनगर छोड़ने के लिए बुकिंग की। कर्णवीर दोनों को लेकर जेएंडके के लिए रवाना हो गया। रास्ते में दो और व्यक्ति भी कार में बैठ गए। जम्मू आकर चालक ने गाड़ी में तेल भरवाया और सभी को लेकर श्रीनगर रवाना हो गया।
रामबन के चंद्रकोट इलाके में पहुंचने पर उनमें से एक व्यक्ति ने उल्टी होने की बात कही और कार साइड में रोकने के लिए कहा। इस पर चालक ने कार रोक दी। इसी दौरान उनमें से 2 लोगों ने कर्मवीर को कार से बाहर धक्का दे दिया। इसके बाद बाकी लोगों भी उस पर टूट पड़े और कार चालक को पेड़ के साथ बांधकर कार समेत फरार हो गए।
जेएंडके पुलिस से भी संपर्क
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह अज्ञात लोग कार को लेकर किस ओर गए है। रामबन के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 84 बटालियन के जवानों ने सड़क किनारे रस्सी के बंधे व्यक्ति को देखा और उसकी रस्सी के चंगुल से मुक्त कराया। उधर, घटना की जानकारी के बाद कर्णवीर के घर परिजन परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।
वहीं पुलिस अधिकारी भी मामले की जानकारी के बाद उसके घर पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेएंडके पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।