4 विजय संकल्प यात्राएं देंगी मोदी का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैथल दौरे के बाद स्थगित की गई भाजपा की विजय संकल्प यात्राएं अब 25 अगस्त से प्रारंभ होगी। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि ये यात्राएं प्रदेश के चार प्रमुख स्थानों महेंद्रगढ़, सिरसा, भिवानी व कालका (पंचकूला) से 25 अगस्त को एक साथ प्रारंभ होकर 31 अगस्त को तिगांव, जींद, झज्जर व पानीपत में एक ही दिन में संपन्न हो जाएंगी। यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।
मोदी की रैली के बाद स्थगित हो गई थीं
वीर कुमार यादव के अनुसार इन यात्राओं के दौरान प्रदेश के सभी 21 जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यादव ने कहा कि 14 और 16 अगस्त को महेंद्रगढ़ और जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की और 19 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैथल की रैलियों मे उमड़ा जनसमूह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की तर्ज पर ही प्रदेश का भी कांग्रेस मुक्त एवं भाजपा युक्त होना निश्चित है।
प्रभावी रहेंगी विजय संकल्प यात्राएं
वीर कुमार यादव ने दावा किया की इन कार्यक्रमों से भाजपा कार्यकर्ताओं मे जहां ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं आम जनता में भी भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। यात्रा प्रभावी हो इसके लिये सभी जिलाध्यक्षों को पूरी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।