फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3rd consecutive day spotted drone which had entered from Pakistan side in Hussainiwala of Punjab

तीसरे दिन घुसे दो पाक ड्रोन, अब तक 10 दिखे, छह ने भारतीय सीमा में किया प्रवेश

Thu, 10 Oct 2019 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
3rd consecutive day spotted drone which had entered from Pakistan side in Hussainiwala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के हुसैनीवाला बार्डर से सटे सरहदी गांव टिंडी वाला और हजारा सिंह वाला में ग्रामीणों ने लगातार तीसरे दिन बुधवार रात फिर से दो पाक ड्रोन आसमान में मंडराते देखे गए हैं। ग्रामीणों ने उनका वीडियो भी बना लिया। पिछले तीन दिन में छह पाक ड्रोन भारतीय सीमा में घुसकर वापस पाक जा चुके हैं, बीएसएफ इन्हें गिराने में असमर्थ रही। वहीं अभी तक कुल 10 ड्रोन देखे जा चुके हैं। हालांकि चार ड्रोन पाक क्षेत्र में ही थे।

विज्ञापन


बार्डर से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला, बस्ती राम लाल और टिंडीवाला व गट्टी राजोके के ग्रामीण पाक ड्रोनों के मंडराने से भयभीत हैं। तीसरे दिन भी सुरक्षा एजेंसियां ने सीमांत क्षेत्र में सर्च अभियान जारी रख्ाा है। पुलिस ने सीमांत गांवों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के घरों में तलाशी भी की। लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सीमा से लगते भारतीय सीमांत गांवों में पहले भी पाक ड्रोनों की गतिविधियां देखी गई हैं, जिसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया था। तरनतारन और अमृतसर में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के माध्यम भेजे गए हथियार और गोला-बारूद का खुलासा होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हुसैनीवाला बार्डर से सटे ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पहले भी गांव हजारा सिंह वाला में पाक ड्रोन देखे गए थे, जिसकी जानकारी बीएसएफ को दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पुलिस ने उनके गांवों के हर घर और खेत में सर्च अभियान चलाया हुआ है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने फिर से आसमान में दो पाक ड्रोन देखे और वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक सीमांत गांव हजारा सिंह वाला, गट्टी राजोके, टिंडी वाला और बस्ती राम लाल की तरफ कई तस्कर सक्रिय हैं। 

यहां से कई बार बीएसएफ और पुलिस हेरोइन व हथियारों की खेप पकड़ चुकी है। पाक की तरफ से उड़ने वाले ड्रोन पाक तस्करों के माने जा रहे हैं। पाक तस्कर ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप अपने भारतीय साथी तस्करों तक पहुंचाने में जुटे हैं। सतलुज नदी में भी ड्रोन हथियारों व हेरोइन की खेप फेंकता है। वहीं तस्कर दरिया के अंदर से खेप निकालने में निपुण हैं।

एक माह के भीतर सीमांत क्षेत्र से पकड़े हथियार
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ और एसटीएफ ने 24 सितंबर को ममदोट क्षेत्र से पांच एके-47, दस मैगजीन, 200 कारतूस, एक पिस्तौल, 22 मैगजीन और बीस कारतूस पकड़े थे। सुरक्षा एजेंसियां 22 सितंबर को तरनतारन के सीमांत इलाके से पांच एके-47, 0.30 बोर पिस्तौल, नौ हैंड ग्रेनेड और पांच सेटेलाइट फोन पकड़ चुके हैं। 12 सितंबर को पंजाब व जम्मू-कश्मीर बार्डर लखनपुर के पास से सुरक्षा एजेंसियों ने एक ट्रक से चार एके-56, दो एके-47 तथा दस हजार कारतूस पकड़े थे।

आसमान में कोई रोशनी देखी गई है, ये क्या है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। बीएसएफ की सूचना पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। बलजीत सिंह, एसपी (डी) 

फेंसिंग पार खेतों से मिली सवा चार किलो हेरोइन

वहीं गुरुवार को ही फिरोजपुर में सीआईए फाजिल्का और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बीओपी बस्ती राम लाल के पास फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप बरामद की गई। बताया जा रहा है कि फाजिल्का की सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप बस्ती राम लाल की तरफ भारतीय सीमा में पाक तस्करों ने छिपाकर रखी है। इसे भारतीय तस्कर इधर लाने की फिराक में हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फाजिल्का सीआईए स्टाफ ने भारतीय तस्कर सतनाम सिंह निवासी चक महंता को पकड़ा था। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है जो फिरोजपुर स्थित बीएसएफ की बीओपी बस्ती राम लाल के पास फेंसिंग पार भारतीय खेतों में पाक तस्करों ने छिपाकर रखी है। 

उक्त जानकारी सीआईए स्टाफ फाजिल्का ने बीएसएफ बटालियन-116 के साथ साझी की। दोनों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। बस्ती राम लाल के पास फेंसिंग पार खेतों में आईबी से पांच मीटर, फेंसिंग से 145 मीटर, बीओपी से 800 मीटर दूरी के अलावा पाकिस्तान की बीओपी अन्नोके-21 से 700 मीटर दूरी से हेरोइन की खेप बरामद हुई।

 सुरक्षा एजेंसियों को खेत से हेरोइन के तीन पैकेट, जो पीली टेप से लिपटे थे और प्लास्टिक की बोतल में हेरोइन मिली। इसका वजन सवा चार किलो आंका गया है। जिस किसान के खेत से हेरोइन की खेप बरामद हुई है उसका नाम सुखविंदर सिंह निवासी बस्ती राम लाल बताया जा रहा है। पुलिस और बीएसएफ उक्त किसान से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed