फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   38 people donated blood bypassing Corona's fear

कोरोना के डर को दरकिनार कर 38 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
38 people donated blood bypassing Corona's fear
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते अस्पतालों में हो रही खून की कमी को दूर करने के लिए वीरवार को श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। सेक्टर 19 सी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, पटियाला फूड कोर्ट और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से लगाए शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

पीजीआई ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में आयोजित शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हए रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। शिविर का उद्घाटन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद तलवार और किसान संघ चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी बलबीर सिंह बिल्ला ने किया। बलबीर सिंह बिल्ला ने शिविर में 26वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के पैट्रन अवतार सिंह सलारिया, डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश संगर ने बताया कि सेक्टर-19 सी मार्केट में पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान शिविर लगवाना चाहता है तो वह इन मोबाइल नंबरों 9646300549 एवं 9872832637 पर संपर्क कर सकता है। संस्था की ओर से रक्तदान शिविर में पूरा सहयोग किया जाएगा। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की लगातार जरूरत पड़ती है, इसलिये रक्तदाताओं को मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर रवि ठाकुर, हरि अग्रवाल, बाबूलाल, गुलशन कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल, दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed