फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   356 striking employees arrested in Haryana

सख्त हुई हरियाणा सरकार, महिला कर्मचारियों सहित 356 हड़ताली गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Sep 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
356 striking employees arrested in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने हड़ताली एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 356 हड़ताली एमपीएचडब्ल्यू को अब तक गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। पानीपत से 33, नारनौल से 225, रेवाड़ी से 90, अंबाला से 4, हिसार से 1 और यमुनानगर से 3 हड़ताली कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। हड़ताली कर्मचारियों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए राजी न होने के कारण एस्मा के तहत मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सिविल सर्जन व अन्य विभागों के अधिकारियों पर हड़ताल को विफल बनाने का आरोप लगाया है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान ओमपति कादियान, महासचिव हरी निवास व प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने बताया कि जब तक सरकार मानी हुई मांगों की नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी, जब तक हड़ताल जारी रहेगी। 
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर सिंह, महासचिव सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व ऑडिटर सतीश सेठी ने कहा कि सरकार एमपीएचडब्ल्यू की सभी मांगें मानने के बजाए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। सुभाष लांबा ने बताया कि अगर सरकार ने वार्ता के जरिए हड़ताल को खत्म नहीं कराया तो आशा वर्कर्स सहित अन्य श्रेणियों के कर्मचारी संगठन भी हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed