फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3500 Employees of Chandigarh Nagar Nigam Started to Wear Smart Watch in Seven Days 

चंडीगढ़: सात दिन में साढ़े तीन हजार कर्मचारियों ने पहनी स्मार्ट घड़ी, वेतन काटने के आदेश का दिखा असर  

Mon, 10 May 2021 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 May 2021 12:15 PM IST
सार

अब मात्र 500 कर्मचारी ही ऑफलाइन दिख रहे हैं। ज्ञात हो कि सदन के फैसले के बाद घड़ी न पहनने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।  
 

विज्ञापन
3500 Employees of Chandigarh Nagar Nigam Started to Wear Smart Watch in Seven Days 
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में स्मार्ट घड़ी न पहनने वालों को मई से वेतन न देने के सदन के आदेश का असर नगर निगम के कर्मचारियों पर तेजी से दिखा है। मात्र 7 दिन में साढ़े तीन हजार कर्मचारियों ने घड़ी पहनना शुरू कर दिया है, वहीं केवल एमओएच के 1783 कर्मचारी ऑनलाइन दिखने लगे हैं। अब मात्र 500 कर्मचारी ही ऑफलाइन दिख रहे हैं। ज्ञात हो कि सदन के फैसले के बाद घड़ी न पहनने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।  

विज्ञापन


सदन में सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट घड़ी न पहनने का प्रस्ताव लाया गया था। इस पर आयुक्त केके यादव ने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त करना है तो यह घड़ी पहनाना जरूरी है। एक मई से घड़ी पहनने की अनिवार्यता के बाद भी तीन दिन में केवल 2859 कर्मचारी ही ऑनलाइन दिखे थे। वहीं 1120 ऑफलाइन दिख रहे थे। 
विज्ञापन



एमओएच में 1479 कर्मचारी ऑनलाइन दिख रहे थे। वहीं 712 ऑफलाइन थे, जो पहले 1002 थे। इसके बाद अमर उजाला ने 5 मई के अंक में ‘वेतन न मिलने का डर.. तीन दिन में 127 कर्मचारी दिखे ऑनलाइन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 7 मई को 3470 कर्मचारी फील्ड में ऑनलाइन दिखे। वहीं एमओएच के 1783 कर्मचारी ऑनलाइन दिख रहे थे। 530 स्मार्ट घड़ियों में से कुछ खराब हैं और कुछ कर्मचारी छुट्टी पर हैं। औसत निकालने पर यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा घड़ियां एमओएच के 2203 कर्मचारियों के पास हैं। निगम ने कंपनी से कुल 4 हजार घड़ियां किराए पर ली हैं, जिसका हर माह 18 लाख रुपये किराया जाता है। तीन साल के इस अनुबंध के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। उसके बाद से सफाई कर्मचारियों को मैनुअल ही वेतन दिया जा रहा था। 

सदन के निर्णय के बाद कुछ लोगों ने घड़ी पहनी थी, लेकिन अब ज्यादातर कर्मचारियों ने घड़ी पहनना शुरू कर दिया है जिससे कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी।  -केके यादव, निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed