फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Chandigarh live news, Chandigarh corona virus update, Covid in Mohali and Panchkula

कोरोना: डीआईजी और एसएचओ समेत ट्राइसिटी में मिले 89 नए पॉजिटिव, एक की मौत

Mon, 27 Jul 2020 10:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Corona in Chandigarh live news, Chandigarh corona virus update, Covid in Mohali and Panchkula
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को कोरोना से जहां चंडीगढ़ निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं पंजाब पुलिस के डीआईजी और खरड़ के एसएचओ समेत ट्राइसिटी में 89 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। नए मरीजों में चंडीगढ़ के 35, मोहाली के 25 और पंचकूला के 29 संक्रमित शामिल हैं।

विज्ञापन


रविवार को हुई एक और मौत के बाद चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। मृतक की पहचान सेक्टर-38डी स्थित मद्रासी कालोनी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। वह सेक्टर-48 स्थित अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर में रविवार को मिले कोरोना के 35 नए मरीजों में 26 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। इनमें सेक्टर-15 का एक पुरुष, सेक्टर-19 में51 वर्षीय पुरुष व 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-21 में 11 साल का लड़का व 12 साल की लड़की व 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-23 में एक पुरुष, सेक्टर-24 में सात वर्ष की बच्ची, सेक्टर-30 में 35 वर्ष की महिला, सेक्टर-37 में महिला व पुरुष, सेक्टर-40 में दो पुरुष व एक महिला, सेक्टर-41 में एक वृद्ध और दो युवक, सेक्टर-42 में वृद्ध, सेक्टर-47 में तीन लोग, सेक्टर-48 में छह वर्ष की बच्ची, धनास में दो पुरुष, मलोया में एक व्यक्ति और मनीमाजरा में दो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मौलीजागरां में दो लोग, पीजीआई कैंपस में एक युवक, रायपुर खुर्द में 39 वर्षीय युवक और रामदरबार में दो पुरुष कोरोना के शिकार हुए हैं। 35 नए मरीजों के साथ शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 887 हो गई है। उधर, रविवार को डिस्चार्ज किए गए 17 लोगों में सेक्टर-46 के वृद्ध, सेक्टर-45 का युवक, धनास की युवती, सेक्टर-29 के महिला व पुरुष, रायपुर खुर्द का पुरुष, सेक्टर-46 निवासी युवती, मनीमाजरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी शामिल हैं।


हेल्थ सेंटर की फार्मासिस्ट के पति ने जीएमएसएच में फैलाया संक्रमण
सेक्टर-22 स्थित हेल्थ सेंटर की फार्मासिस्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके पति के संपर्क में आए जीएमएसएच-16 के तीन स्टाफ पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रोग्रामर के पद पर तैनात फार्मासिस्ट के पति की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण होने के कारण दोबारा जांच कराई जा रही है। फिलहाल उसके संपर्क में आए हॉस्पिटल के 2 डाटा ऑपरेटर और एक टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। फार्मासिस्ट की बेटी भी कोरोना की चपेट में आ चुकी है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल का कहना है कि उसके दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार वह कोरोना से बचाव के मानकों की अनदेखी करता था। इसके कारण उसके संपर्क में आने वाले अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed