फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 thousand vaccines were found, the administrator said - apply 2000 vaccine to the youth

33 हजार वैक्सीन और मिलीं, प्रशासक बोले-रोजना 2000 युवाओं को लगाएं टीका

Tue, 18 May 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
33 thousand vaccines were found, the administrator said - apply 2000 vaccine to the youth
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन को केंद्र सरकार से 33 हजार वैक्सीन की खेप सोमवार को प्राप्त हो गई। केंद्र सरकार ने ये वैक्सीन 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच के युवाओं को लगाने के लिए भेजी हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना 2000 युवाओं को टीका लगाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे तक यूटी प्रशासन को कुल तीन लाख 56 हजार 140 वैक्सीन की डोज मिल चुकी हैं। कुल वैक्सीन में से 65,210 डोज युवाओं के लिए भेजी गई हैं। पहले 32210 डोज भेजे गए थे और सोमवार 33 हजार अतिरिक्त डोज मिल गए हैं। प्रशासक ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं वह मंगलवार से युवाओं को वैक्सीन देने के लिए स्टॉफ की संख्या बढ़ा दे। अभी शहर में रोजाना करीब 1000 डोज दी जा रही हैं, जिसे मंगलवार को दोगुना करने की तैयारी है। इसके अलावा प्रशासक ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed