फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   327 New COVID19 Cases Registered Today In Haryana

हरियाणा में मिले 327 पॉजिटिव, करनाल में एक की मौत, अकेले गुरुग्राम में 200 से अधिक मामले

Thu, 04 Jun 2020 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 11:08 PM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3281 हुई, हजारों चिकित्सा निगरानी में
  • संक्रमण रेट बढ़ रहा और रिकवरी रेट घटा, करनाल में एक की मौत

विज्ञापन
327 New COVID19 Cases Registered Today In Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 24 घंटे में 327 नए मामले सामने आए हैं। अकेले गुरुग्राम में 200 से अधिक मामले मिलने से स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या 3281 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 24 है। वहीं करनाल में भी कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संक्रमण से रिकवरी रेट 34.23 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण फैलने की दर 2.56 प्रतिशत है। 4525 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 28746 मरीजों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 215, फरीदाबाद में 35, झज्जर में 2, नूंह में 4, अंबाला में 1, पलवल में 7, पानीपत में 1, जींद में 1, करनाल में 5, सिरसा में 1, फतेहाबाद में 2, भिवानी में 12, रोहतक में 13, नारनौल में 3, हिसार में 8, रेवाड़ी में 11, कैथल में 3, नए मामले सामने आए हैं। जबकि प्रदेश में 34 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 1410, फरीदाबाद में 522, सोनीपत में 261, झज्जर में 105, नूंह में 82, अंबाला में 70, पलवल में 86, पानीपत में 66, पंचकूला में 27, जींद में 33, करनाल में 74, यमुनानगर में 9, सिरसा में 48, फतेहाबाद में 27, भिवानी में 57, रोहतक में 110, नारनौल में 73, हिसार में 69, रेवाड़ी में 34, चरखी दादरी में 13,  कैथल में 33 व कुरुक्षेत्र में 37 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 288, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 158, झज्जर में 92, नूंह में 66, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 26, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 9, सिरसा में 13, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 21, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 6, कुरुक्षेत्र में 17 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

करनाल में कोरोना के पांच नए केस, एक व्यक्ति की मौत
करनाल में गुरुवार को कुल पांच कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए है। इनमें से एक व्यक्ति की कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य पॉजिटिव केस नीलोखेड़ी, हनुमान मंदिर घरौंडा, श्याम नगर करनाल और अर्जुन गेट करनाल के हैं। पांचों केसों की यात्रा इतिहास गुड़गांव, दिल्ली और बहादुरगढ़ की है। 

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि 45 वर्षीय कर्ण विहार निवासी व्यक्ति बहादुरगढ़ की एक जूते बनाने की कंपनी में काम करता था। वह सप्ताह में करनाल आता था। बुखार होने पर परिजन उसे बुधवार शाम को बसताड़ा स्थित आरपीआईटी अस्पताल ले गए। यहां से उनको करनाल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल अमृतधारा ले गए। वहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे रात को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

रात को ही उसका सैंपल लिया गया। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोपहर बाद पीपीई किट पहनकर मृतक के बेटे और निगम अधिकारियों की निगरानी में बलड़ी बाईपास पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा, चार अन्य केस और पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed