{"_id":"6a32df3a81716a391a086602","slug":"3000-school-children-to-perform-yoga-at-parade-ground-on-international-yoga-day-rehearsal-tomorrow-chandigarh-news-c-290-1-pkl1067-23982-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड में 3 हजार स्कूली बच्चे करेंगे योगासन, कल होगी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड में 3 हजार स्कूली बच्चे करेंगे योगासन, कल होगी रिहर्सल
विज्ञापन
पंचकूला। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह पांच बजे शुरू होगा, जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के तीन हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक योगासन करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन से पहले 19 जून को रिहर्सल कराई जाएगी।
कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। हरियाणा रोडवेज की करीब 100 बसों की व्यवस्था की गई है, जो सुबह चार बजे विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों को लेकर आयोजन स्थल पहुंचेंगी। बसों के माध्यम से लगभग 11 हजार लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की योजना बनाई गई है।
जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक 20 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक-प्रभारी नियुक्त किया जाए, जो अनुशासन, सुरक्षा और उपस्थिति की जिम्मेदारी संभालेगा। विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों व प्रभारी शिक्षकों की सूची 18 जून तक जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पैंट का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। साथ ही 19 और 21 जून को संबंधित स्कूलों व कार्यालयों में शिक्षण तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
कोट
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में तीन हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। सरकारी स्कूलों के बच्चों को बसों से आयोजन स्थल पर लाया जाएगा। मौके पर उन्हें टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराई जाएगी। नरोत्तम शर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकारी
कोट
समारोह के लिए रोडवेज की 100 बसें लगाई गई हैं, जो स्कूली बच्चों समेत करीब 11 हजार यात्रियों को स्थल तक पहुंचाएंगी।- सुखदेव सिंह, जीएम रोडवेज, पंचकूला