फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   300 People tested positive for covid 19 in Punjab

तीसरी लहर की दस्तक: हरियाणा में एक दिन में मिले ओमिक्रॉन के 23 मामले, धरना-प्रदर्शन व रैलियों पर लगेगी रोक

Thu, 30 Dec 2021 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 10:52 PM IST
सार

हरियाणा में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। गुरुग्राम व फरीदाबाद में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 23 मामले मिलने से हड़कंप मच गया। प्रदेश सरकार अब सख्ती बढ़ाएगी।

विज्ञापन
300 People tested positive for covid 19 in Punjab
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में कोविड-19 की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कोरोना के सामान्य मामलों के साथ ही नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को कोरोना के 300 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 23 मामले ओमिक्रॉन के हैं। अब तक प्रदेश में एक दिन में ओमिक्रॉन के ये सर्वाधिक केस हैं। 

विज्ञापन


अब प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा सरकार ने धरना प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। मैंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नियमों का पालन करवाने को कहा है।
विज्ञापन


नए मामलों को लेकर गुरुग्राम और फरीदाबाद एक बार फिर हॉटस्पॉट बने हैं। इन दोनों जिलों में सबसे अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1047 हो गई है। 684 संदिग्ध मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को गुरुग्राम में 180, फरीदाबाद में 44, सोनीपत में 12, पंचकूला में 20, अंबाला में 9, हिसार में 4, करनाल में 2, पानीपत, कैथल, चरखी दादरी, नूंह में 1-1, रोहतक में 4, यमुनानगर में 7, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी में 3-3, झज्जर में 4 नए संक्रमित मिले हैं। पलवल, महेंद्रगढ़, भिवानी व सिरसा ही ऐसे जिले हैं, जिनमें गुरुवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 40145 लोगों के नमूने कोविड की जांच के लिए 30 दिसंबर को लिए। राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोविड की मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 98.56 है। 

सार्वजनिक स्थलों पर बिना टीकाकरण जाने पर दर्ज होगा केस
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर डीसी की ओर से गठित जिला स्तरीय टीमें औचक जांच करेंगी। सिनेमा हॉल, मॉल, बैंक्वेट हॉल इत्यादि जगह आने-जाने वालों को वैक्सीन लगी है या नही, ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थल मालिक या प्रबंधक की होगी। जिलों में उपायुक्तों को रेंडम चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। टीमों की जांच के दौरान स्थल पर मौजूद अगर कोई व्यक्ति बिना टीकाकरण के मिलता है तो धारा-188 यानि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ओमिक्रॉन के जिलावार नए मामले 
 गुरुग्राम में 15, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, हिसार में 2-2, करनाल और रोहतक में 1 केस।  

नववर्ष पर जश्न मनाने के लिए पाबंदियों में नहीं मिलेगी ढील
हरियाणा सरकार नए साल का जश्न मनाने वालों को कोविड के मद्देनजर लगाई बंदिशों में बिल्कुल ढील नहीं देगी। रात 11 बजे तुरंत प्रभाव से कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा। कर्फ्यू लगने के बाद नए साल का जश्न मनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए नए साल का जश्न 11 बजे से पहले मनाकर घर पहुंचना होगा। इसके बाद अगर सार्वजनिक स्थलों पर जश्न मनाते मिले तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed