फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 year old man jumped from the third floor of the Panchkula Civil hospital

टीबी के बाद कोरोना टेस्ट होने पर तनाव में आया युवक, अस्पताल की तीसरी मंजिला से कूदा, मौत

Thu, 30 Apr 2020 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
30 year old man jumped from the third floor of the Panchkula Civil hospital
मौके पर जांच में जुटे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति ने टीबी हो जाने से मानसिक तनाव में था। बुधवार को डॉक्टरों ने उसका कोरोना का सैंपल लेकर जांच को भेजा। इस बात का पता चलने पर वह अधिक तनाव में आ गया। इसके बाद उसने सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमरावती के गांव सूरजपुर निवासी तीस वर्षीय भोला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। सिविल अस्पताल की डॉ. जसजीत कौर ने पुलिस को बताया कि भोला को टीबी की बीमारी होने की पुष्टि हुई थी। साथ ही भोला का कोरोना वायरस का टेस्ट भी किया गया और रिपोर्ट गुरुवार को आना है लेकिन भोला ने टीबी की बीमारी का पता लगने पर तनाव में आकर अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने का पता लगने पर उच्च पदस्थ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता लगा कि भोला टीबी का मरीज था और उसका कई दिन से इलाज चल जारी था। कोरोना का टेस्ट होने पर वह अधिक तनाव में आ गया और उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed