{"_id":"57c84d7f4f1c1ba4242cb2c2","slug":"30-thousand-employees-of-chandigarh-on-strike-on-friday-be-ready-peopl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल मुश्किल भरा रहेगा पूरा दिन, 30 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल मुश्किल भरा रहेगा पूरा दिन, 30 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग ध्यान दें। कल चंडीगढ़वासियों का पूरा दिन काफी मुश्किलों भरा रहेगा। दरअसल, 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आहवान पर शुक्रवार को प्रशासन और नगर निगम के 30 हजार से भी अधिक कर्मचारी हड़ताल पर होंगे।
को आर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर रघबीर चंद ने बताया कि सेक्टर-17 के ब्रिज मार्केट में कर्मचारियों की रैली होगी। इसमे बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। पंजाब सीटू के वरिष्ठ उपप्रधान चंद्र शेखर ने बताया कि पूरे देश में हड़ताल है।
चंडीगढ़ में भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक, जीआईसी, बिजली विभाग, बीएसएनएल, डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। चंद्र शेखर ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में हो रही है।
विज्ञापन
यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बिजली कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर होंगे। को आर्डिनेशन कमेटी राकेश ग्रुप की ओर से सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। राकेश कुमार ने बताया कि धरना में बड़ी संख्या में नगर निगम व प्रशासन के कर्मचारी शामिल होंगे।