फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 mobile phones stolen at Dhillon's show, purses of three people also missing

Chandigarh News: ढिल्लों के शो में 30 मोबाइल फोन चोरी, तीन लोगों के पर्स भी गायब

Mon, 23 Dec 2024 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
30 mobile phones stolen at Dhillon's show, purses of three people also missing
चंडीगढ़। सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में शनिवार को हुए गायक एपी ढिल्लों के लाइव कन्सर्ट में पुलिस को चकमा देकर भीड़भाड़ का फायदा उठा एक विशेष गिरोह ने 30 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस दौरान तीन लोगों के पर्स भी गायब हुए हैं। इस बारे में कई लोग शिकायतें लेकर सेक्टर-24 चौकी पहुंचे, लेकिन अभी तक पुलिस ने मोेबाइल चोरी होने से संबंधित कोई केस दर्ज नहीं किया है। बीते 24 घंटे से पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। बता दें गायक करण औजला और दिलजीत दोसांझ के सेक्टर-34 में हुए लाइव कन्सर्ट के दौरान चोरी हुए 60 मोबाइलों का पुलिस अभी तक पता भी नहीं लगा पाई है। धरी रह गई पुलिस की प्लानिंग
विज्ञापन


दो लाइव कन्सर्ट में माेबाइल चोरी होने के बाद इस बार एपी ढिल्लों के कन्सर्ट में यूटी पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। बावजूद इसके पुलिस की प्लानिंग धरी की धरी रह गई। क्योंकि एक विशेष गिरोह ने दोे चार नहीं बल्कि 30 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इनमें 10 से 12 आईफोन जबकि बाकी सैमसंग व अन्य कंपनियों के फोन शामिल हैं। इसके अलावा तीन लोगों के पर्स भी पेंट में पिछली जेब से गायब हो गए हैं जिनमें पैसों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज व एटीएम और क्रेडिट कार्ड इत्यादि रखे हुए थे। इनमें से कुछ लोग पुलिस चौकी में मोबाइल फोन चोरी की शिकायतें लेकर पहुंचे जबकि दूरदूराज से आए लोगों ने पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दी है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल चोरी के बारे में चार-पांच शिकायतें उनके संज्ञान में आई है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई शिकायतों की अभी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बड़े लाइव कन्सर्ट कार्यक्रमाें में मोबाइल फोन चोरी करने का विशेष गिरोह
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश में विभिन्न जगहों पर आए दिन होने वाले बड़े लाइव कन्सर्ट कार्यक्रमों में मोबाइल फोन व अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ विशेष गिरोह है। यह केवल उन कार्यक्रमों को निशाना बनाते हैं जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र होती है। चोरी किए गए मोबाइल फोन का प्रयोग यह लोग गलत गतिविधियों के अलावा उन्हें आगे बेचने के लिए करते हैं। बीती 7 दिसंबर को सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में करण औजला के लाइव कन्सर्ट कार्यक्रम के दौरान 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी। शो में भीड़ के दौरान करीब 20 से 25 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। जबकि इसके बाद 14 दिसंबर को इसी मेला ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का लाइव कन्सर्ट कार्यक्रम हुआ था और इसमें भी पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 30 से 35 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे जिनमें काफी आईफोन भी शामिल थे। एक मामले में तो बाकायदा पुलिस ने मोहाली निजी कंपनी में नौकरी करने वाले एक युवक की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में अज्ञात के खिलाफ आईफोन-15 चोरी होने का केस भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने इन सभी मोबाइलों को सर्चिंग पर लगाया हुआ है और इनमें कोई भी नया सिम एक्टिव होते ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed