फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 years of Haryana's Manohar lal government

मनोहर सरकार के तीन साल, खाते में उपलब्धियां कम विवाद ज्यादा

Thu, 26 Oct 2017 09:14 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
3 years of Haryana's Manohar lal government
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
संघर्ष और सत्ता के बीच तीन साल गुजारने के बाद मनोहर सरकार ने अगले दो साल का रोड मैप तैयार कर लिया है, लेकिन चुनौतियों की डगर अभी लंबी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के सहारे हरियाणा में पहली भाजपा सरकार को अभी और चुनौतियां झेलनी होंगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान पंचायतों के माध्यम से जनाधार बटोरने के साथ ही सरकार पर सीधे हमले शुरू कर दिए हैं। जबकि इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने सरकार के नुमाइंदों की भ्रष्टाचार की सीडी जारी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश में अपने बूते पर सरकार बनाकर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस कार्यकाल में सरकार विकास की बजाय विवादों में भी घिरी रही है। चाहे जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव हो या रामपाल और राम रहीम की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा। गेस्ट टीचरों और जेबीटी की नियुक्ति का मामला हो या फिर बिजली बिलों का। हालांकि सीएम विंडो या बायोमेट्रिक अटेंडेंस के साथ पुलिस रिफॉर्म की पहल कर सुधार की नींव जरूर रखी। लेकिन अधिकतर मामलों में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। 
विज्ञापन


नौकरियों में भ्रष्टाचार के खात्मे का दावा कर रही सरकार आने वाले दो सालों में अपने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे को कैश करवाने की तैयारी में है। उसने अगले दो साल का भर्तियों का रोडमैप भी तैयार कर लिया है। ग्रुप सी और डी के तहत साक्षात्कार खत्म कर मुख्यमंत्री ने इस श्रेणी के तहत 13 हजार और पारदर्शी भर्तियों का दावा किया है। साथ ही कहा है कि निजी क्षेत्र में अब तक 3 लाख 13 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले समय में पौने तीन लाख रोजगार निजी क्षेत्र में और सृजित होंगे। लेकिन कार्यकाल का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, ऐसे में अपने वादों पर खरा उतरना सरकार के लिए कड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के पांच बड़े दावे

3 years of Haryana's Manohar lal government
Haryana CM Manohar lal Khattar - फोटो : File Photo
सरकार के पांच बड़े दावे
1. भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां
2. सीएलयू की पावर टाउन एंड कंट्री निदेशक को दी
3. आनलाइन टीचर ट्रांसफर पालिसी
4. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात बढ़ा
5. केरोसीन फ्री हरियाणा

हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियों में होने वाला खेल अब नहीं चलेगा। भर्तियों में पर्ची सिस्टम पूरी तरह खत्म हो चुका है। तीन साल में सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है। आने वाले दो साल भी लाजवाब होंगे। विपक्ष के शोर शराबे की हमें कोई परवाह नहीं। अंत्योदय की भावना में हम सफल हुए, अंतिम व्यक्ति पर विकास पहुंचेगा। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा

बदला बदली की सरकार.
तीन साल में यह सरकार किसान विरोधी सरकार बनकर सामने आई है। सरकार ने किया कुछ नहीं, जो हमने किया उसको बदलने में जुटी रही। अब जनता जवाब मांग रही है। डेरा प्रकरण और जाट आंदेालन के दौरान हरियाणा सरकार पर लगे दाग कभी नहीं धुल पाएंगे। दोनों मामलों में सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से असफल रही है।  -भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed