{"_id":"5bb4cd61867a5570ec6cf6cb","slug":"3-witnesses-of-forensics-present-at-court-in-kathua-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ गैंगरेपः कोर्ट में पेश हुए फोरेंसिक के 3 गवाह, कई अहम सबूत भी सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ गैंगरेपः कोर्ट में पेश हुए फोरेंसिक के 3 गवाह, कई अहम सबूत भी सौंपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले में बुधवार को 3 गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही सरकार और क्राइम ब्रांच की ओर से पेश गवाहों की संख्या 82 हो गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को जो 3 गवाह कोर्ट में पेश किए गए वह तीनों चंडीगढ़ लैब के फोरेंसिक एक्सपर्ट थे। तीनों गवाहों ने कथित आरोपी विशाल जंगोत्रा से संबंधित सबूत और दस्तावेज पेश किए, जिनके जरिये क्राइम ब्रांच ने साबित करने की कोशिश की कि वारदात के वक्त विशाल जंगोत्रा रसाना में ही था, न कि मुजफ्फरनगर में।
विज्ञापन
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने विशाल की हैंड राइटिंग, मोबाइल लोकेशन, फोन कॉल्स से संबंधित की गई जांच के सबूत और दस्तावेज पेश किए। सरकारी पक्ष के वकील एडवोकेट फारुखी ने बताया कि केस को कमजोर और प्रभावित करने के लिहाज से बचाव पक्ष ने कथित आरोपी विशाल के मुजफ्फरनगर में एग्जाम देने की झूठी कहानी गढ़ी थी। उन्होंने कहा कि पेश किए सुबूत इस झूठ को बेनकाब करने के लिए काफी हैं। फारुखी ने कहा कि सुबूतों से साबित हो जाएगा कि विशाल वारदात वाले दिन रसाना में था और पूरे घटनाक्रम में वह भी शामिल था।
विज्ञापन