फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 thousand people will join yoga with modi in international yoga day

चंडीगढ़ के मात्र 3 हजार लोग ही कर पाएंगे पीएम मोदी संग योगा

Thu, 16 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
3 thousand people will join yoga with modi in international yoga day
चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंडीगढ़ के ढाई से तीन हजार लोग ही योग कर पाएंगे। बेशक चंडीगढ़ से 55 हजार लोगों को रजिस्ट्रेशन हुए हैं। लेकिन कैपिटल कांप्लेक्स में 30 हजार 100 लोगों केलिए ही योग कर सकने की जगह है।

विज्ञापन


वहां पंजाब से 10 हजार, हरियाणा से 10 हजार, आर्मी से 5 हजार लोग योग करेंगे। करीब ढाई हजार लोग पंजाब यूनिवर्सिटी और दूसरे शिक्षण संस्थानों से होंगे। शेष 3 हजार लोगों का चयन शहर में चल रहे 180 योग सेंटरों से किया जाएगा। वीवीआईपी कोटे की सीटें भी चंडीगढ़ केखाते से ही जाएंगी। पिछले एक महीने से योग सेंटरों पर अनुशासित होकर योग करने वाले लोग प्रशासन के इस फैसले से नाखुश हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन का यह भी कहना है कि वह चंडीगढ़ के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैपिटल कांप्लेक्स लेकर जाएंगे। फिर चाहे आर्मी की संख्या कम करनी पड़े। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम को प्रतियोगी बैंक बनाया जाएगा। प्रतियोगी अधिक होने पर उन्हें यहीं योग करवाया जाएगा। इसके अलावा कम रहने पर तुरंत यहीं से भरपाई भी हो सकेगी। कैपिटल कांप्लेक्स से क्रिकेट स्टेडियम तक बसें भी चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed