{"_id":"6a063939e8f7215fbc064d2c","slug":"3-supervisors-and-32-enumerators-honored-for-their-excellent-work-in-the-census-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1020354-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनगणना में शानदार काम करने वाले 3 सुपरवाइजर और 32 प्रगणक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनगणना में शानदार काम करने वाले 3 सुपरवाइजर और 32 प्रगणक सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एवं जनगणना चार्ज अधिकारी डॉ. हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना सुपरवाइजर, प्रगणक (एन्यूमरेटर) तथा नगर निगम के जनगणना सेल-03 के अधिकारियों ने भाग लिया। रिकॉर्ड समय में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन पूरा करने वाले तीन सुपरवाइजरों और उनके अधीन कार्यरत प्रगणकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य, प्रतिबद्धता और समय पर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तीन सुपरवाइजरों सहित 32 प्रगणकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
बैठक में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की प्रगति, फील्ड सर्वे के दौरान नागरिकों से समन्वय तथा टीमों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. हिमांशु गुप्ता ने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सही और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन और लोगों के साथ बेहतर तालमेल आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में कार्य सुचारू और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।