फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 officers including hdfc bank manager suspended

बैंक मैनेजर समेत 3 अफसरों पर 'स्ट्राइक', रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप

Sat, 03 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
3 officers including hdfc bank manager suspended
एचडीएफसी बैंक ने मैनेजर सहित तीन को निकाला
एचडीएफसी बैंक ने पुराने नोट बदलने में अनियमितताएं बरतने के आरोप में एक बैंक मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक ने शहर के सेक्टर 15 स्थित एचडीएफसी ब्रांच के ब्रांच मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक के प्रवक्ता राजीव बनर्जी ने बताया कि बैंक को पता चला था कि शहर में शादियों का सीजन चल रहा है। उक्त ब्रांच के मैनेजर व कर्मचारियों ने अपने परिजनों व जानकारों को शादियों के लिए आरबीआई की गाइड लाइंस की अनदेखी करते हुए उनके नोट बदले। जांच करने पर जब ये आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


निकाले गए कर्मचारियों ने सिर्फअपने जानकारों का फेवर किया। इसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। बैंक का कहना है कि जैसे ही उनको गड़बड़ी का पता चला तो बिना देरी के एक्शन लिया गया। भविष्य में भी इस तरह का कोई कर्मी किसी तरह की गलत गतिविधियों में पाया गया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed