फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Kashmiri Students Suspend in mohali and Panchkula

13 फरवरी से गायब है एक कश्मीरी छात्र, पुलवामा आतंकी हमले में शामिल होने का शक

Tue, 19 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Feb 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
3 Kashmiri Students Suspend in mohali and Panchkula
गायब कश्मीरी छात्र

पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट डालना एक कश्मीरी छात्र को महंगा पड़ गया। बरवाला स्थित स्वामी देवी दयाल कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र सैय्यद वकार अली शाह को सस्पेंड कर दिया है। बीटेक के छात्र सैय्यद वकार अली शाह ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तारीफ दो साल पहले की थी। जांच के बाद उक्त छात्र को कॉलेज से निकाल दिया गया है।  

विज्ञापन


स्वामी देवी दयाल कॉलेज बरवाला में पढ़ाई करने वाला छात्र वकार अली शाह 13 फरवरी से गायब है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। वकार अली 13 फरवरी से कॉलेज नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलवामा हमले में इसका हाथ होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पंचकूला के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि 9 जनवरी को एग्जाम खत्म होने के बाद सैय्यद वकार अली शाह कुपवाड़ा स्थित अपने घर गया था। इसके बाद वह एक बार कॉलेज आया था और फिर 13 फरवरी को वापस चला गया था। इसके बाद से अब तक वह कॉलेज नहीं लौटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फिदायीन हमले के बाद सैय्यद वकार अली शाह ने पांच जून 2017 को फेसबुक पर जैश द बेस्ट, मोर टू कम लिखकर पोस्ट डाला था। वकार अली शाह द्वारा इसके पहले भी कई देश विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गईं थीं। इनमें लव यू पाक तक लिखा है। इस पोस्ट की जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस, चौकी और पंचकूला के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जब इस स्टूडेंट्स की वेरिफिकेशन कॉलेज में हुई तो पता चला कि यह 13 फरवरी से गायब है। अभी तक कॉलेज वापस नहीं लौटा है।

 नामी निजी कॉलेज ने दो कश्मीरी स्टूडेंट किए सस्पेंड
 उधर, मोहाली में पुलवामा आतंकी हमले के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक नामी निजी कॉलेज की मैनेजमेंट ने दो कश्मीरी  विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों छात्रों की पहचान अदनान मंजूर कंप्यूटर इंजीनियर द्वितीय सेमेस्टर व अजहर बशीर सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र के रूप में हुई है। दोनों शहीद ऊधम सिंह कॉलेज तंगोरी में पढ़ाई कर रहे हैं। अदनान जहां सोपोर का रहने वाला है, वहीं अजहर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से है।

यह बताई सस्पेंड करने की वजह
निलंबन के आदेश में कॉलेज मैनेजमेंट ने साफ लिखा है कि दोनों लड़कों ने पुलवामा आतंकी हमले के बारे में सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट अपलोड की थी और स्टूडेंट उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे जिसके चलते मैनेजमेंट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। कालेज प्रिंसिपल सुशील कंबोज ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की और कहा कि वह किसी भी तरह का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे जिसके चलते यह फैसला लिया।

एक युवक कॉलेज की क्रिकेट टीम का है कैप्टन
कॉलेज मैनेजमेंट के अनुसार अदनान जहां कालेज की क्रिकेट टीम का कैप्टन है, वहीं अजहर बशीर भी होनहार छात्रों में शामिल है।

बाद में विद्यार्थियों ने गलती के लिए माफी मांगी
पोस्ट करने वाला अदनान अभी कॉलेज में ही है जबकि अजहर कश्मीर में था। मैनेजमेंट ने जब अदनान से इस बारे में बात की तो उसने इसके लिए माफी मांगी। हालांकि इस दौरान मैनेजमेंट ने संस्थान में पढ़ने वाले अन्य कश्मीरी छात्रों से बातचीत की। उन्होंने माना कि यह सब दोनों ने गलत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed