फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 dead in suspected circumstance

अलाव जलाकर सो रहे 3 की दम घुटने से मौत

Mon, 05 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Mon, 05 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
3 dead in suspected circumstance

ठंड से बचने के लिए आग सुलगाकर सो रहे तीन व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना खरड़ के पास गांव पक्की रुड़की के एक फार्म हाउस में हुई। घटना की जानकारी सबसे पहले फार्म हाउस के प्रबंधक कुलदीप सिंह उर्फ काका को मिली। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


काका के अनुसार फार्म हाउस में इमारत का निर्माण चल रहा है। जिसमें मार्बल लगाने के लिए धोलपुर, राजस्थान निवासी ओमवीर, नौतम व लुधियाणा निवासी मनोज मार्बल लगाने का काम कर रहे थे। तीनों अपने एक अन्य साथी के साथ रोजाना इसी इमारत के एक कमरे में काम के बाद सो जाते थे।
विज्ञापन


किसी कारणवश चौथा साथी नहीं आया तो शनिवार रात को तीनों ने ठंड के डर से कमरे में सोने के बजाय निर्माणाधीन बाथरूम में बिस्तर लगा लिया। तीनों ने सोने से पहले तसले में लकड़ियां जलाईं और आग से सेकी। रविवार को सुबह 10 बजे फार्म हाउस के प्रबंधक ने मजदूरों को जगाने के लिए बाथरू  के दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा ना खोलने पर उसने पीछे के रोशनदान से देखा तो पाया कि तीनों मजदूर बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घडूयां पुलिस के साथ डीएसपी खरड़ राज बलविंदर सिंह मराड़, थाना प्रभारी सुरजीत सिंह धनौया व इंस्पेक्टर शाम सुंदर मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया है कि तीनों में से एक ने उल्टी भी की थी। उन्होंने खिड़की दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए थे।

यहां तक कि दरवाजे के नीचे से क्रॉस होने वाली हवा की जगह कपड़ा ठूंसा हुआ था ताकि ठंड न लगे। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह मामला दम घुटने से हुई मौत का लगा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिए हैं।


वहीं मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जाएगा। डीएसपी खरड़ के अनुसार वह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed