फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.90 crore project to provide relief from waterlogging in Sector-39D

Chandigarh News: सेक्टर-39डी में जलभराव से राहत को 2.90 करोड़ की परियोजना

Tue, 19 May 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
2.90 crore project to provide relief from waterlogging in Sector-39D
चंडीगढ़। सेक्टर-39डी के रिहायशी क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम 2 करोड़ 90 लाख रुपये की परियोजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (वर्षा जल निकासी) नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।पार्षद गुरबक्श रावत ने बताया कि सेक्टर-39डी का मौजूदा वर्षा जल निकासी तंत्र काफी क्षतिग्रस्त और अपर्याप्त हो चुका है। बारिश के दौरान सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित होता है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पार्षद और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कई बार इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया था। इसके बाद निगम के इंजीनियरिंग विंग ने तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर विस्तृत योजना तैयार की। परियोजना के तहत 900 मिलीमीटर व्यास की पाइप 123 मीटर, 700 मिलीमीटर की 133 मीटर, 600 मिलीमीटर की 412 मीटर और 450 मिलीमीटर की 1733 मीटर लंबाई में डाली जाएगी। इसके अलावा मैनहोल चैंबर, रोड गली चैंबर और अन्य सहायक निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। गुरबक्श रावत ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed