{"_id":"66d124405e424c94cc085b64","slug":"29-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-503464-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में सेक्टर-17 व सेक्टर-34 थाने में दो इमिग्रेशन कंपनी संचालकों के खिलाफ वर्क वीजा के नाम पर करीब 29 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-17 थाने में दर्ज किए गए पहले मामले में कुलदीप सिंह निवासी पुलिस कॉलोनी मनीमाजरा की शिकायत पर संदीप सिंह उर्फ सतवीर संधू, विक्रमजीत सिंह, वारिश चौहान, नेहा और वीजा स्पॉट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए गए।
वहीं, दूसरे मामले में हरमोहनजीत सिंह निवासी अमृतसर की शिकायत पर गुरिंदर सिंह गुरी, गुरचरण सिंह सीए, अजय मेहता और अन्य के खिलाफ सेक्टर-34 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने उससे वर्क वीजा के नाम पर विदेश भेजने के बहाने करीब 14 लाख रुपये वीजा नहीं लगवाया।