{"_id":"5765ab8d4f1c1bbd4f11b92e","slug":"29-hormonal-tests-facilities-for-patient-now-panchkula-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत, इस अस्पताल में अब 29 तरह के हार्मोनल टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत, इस अस्पताल में अब 29 तरह के हार्मोनल टेस्ट की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
ब्लड टेस्ट
- फोटो : demo pics
मरीजों को भारी राहत। इस अस्पताल में अब अलग अलग तरह के 29 हार्मोनल टेस्ट किए जाएंगे। हरियाणा में मरीजों की सुविधा और रोगों के उचित निदान के लिहाज से पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित राजकीय अस्पताल में अब अलग अलग तरह के 29 हार्मोनल टेस्ट किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि नए टेस्ट में एलएच एफएसएच, प्रोलेक्टिन अस्सय, एफटी-थ्री और एफटी-फोर, एस्ट्राडिओल, प्रोजेस्ट्रॉन, टेस्टोस्टेरोन, टोटल एचसीजी, एएफपी, सीईए, पीएसए, ट्रोपोनिन-वन, सीरम फ्रिटिन, विटामिन-बी 12 एवं फोलिक एसिड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि औषध निगरानी के लिए सीए-125, सीपीके-एमबी, सीरम लीथियम, टीओआरसीएच काम्प्लेक्स, विटामिन डी, पीटीएच और एचपीएलसी सहित अन्य टेस्ट भी अस्पताल में ही होंगे।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे और शहरी मलीन बस्तियों के मरीजों, राज्य सरकार से दिव्यांग भत्ता प्राप्त मरीजों, किसी भी निशुल्क श्रेणी में नहीं आने वाले आर्थिक तौर पर कमजोर और अनुसूचित जातियों के मरीजों सहित कुछ अन्य श्रेणियों के मरीजों को भी जांच की निशुल्क सुविधा मुहैया की जाएंगी।
विज्ञापन