फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 year old married woman found dead in suspicious condition at home in Hallomajra, husband in custody

Chandigarh News: हल्लोमाजरा में घर में संदिग्ध हालत में मृत मिली 28 वर्षीय विवाहिता, पति हिरासत में

Mon, 30 Oct 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
28 year old married woman found dead in suspicious condition at home in Hallomajra, husband in custody
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता रविवार सुबह घर में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को मृतका और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ था। मृतका का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। सूत्रों के मुताबिक मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस उसके पति को संदिग्ध मान रही है और उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है और सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हो सकती है। रविवार देर शाम तक पुलिस को मामले में मृतका की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। मृतका अंजू मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। उसके चार बच्चे हैं। लगभग चार महीने पहले ही हल्लोमाजरा दंपती ने मकान किराए पर लिया था। रविवार सुबह अंजू अचेत अवस्था में कमरे में पड़ी मिली। मौके पर पीसीआर टीम पहुंची जिसके बाद महिला को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पति प्रदीप कुमार औद्योगिक क्षेत्र, चंडीगढ़ के एक मॉल में नौकरी करता है। जानकारी के मुताबिक दंपती में अक्सर झगड़ा होता था और बहस होती थी। पति के मुताबिक उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा होने पर उस पर हाथ उठाती थी। बीते शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बात मारपीट तक जा पहुंची थी। दरअसल पत्नी को कुछ दिनों के लिए अपने साथ बिहार ले जाना चाहता था। उसकी पत्नी ने मना कर दिया था। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत किया था। अगली सुबह रविवार को अंजू कमरे में अचेत मिली। वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सुबह मां के न उठने और कोई हरकत न करने पर बच्चों ने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed