फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   265 roundups, 4 arrested and 239 vehicles seized in curfew

कर्फ्यू में गेड़ी मारने वाले 265 राउंडअप, 4 गिरफ्तार और 239 वाहन जब्त

Wed, 08 Apr 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
265 roundups, 4 arrested and 239 vehicles seized in curfew
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसके बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने पर बाज नहीं आ रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान बेवजह गेड़ी मार रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर उनके वाहन जब्त किए। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 265 लोगों को राउंडअप किया गया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। इसके अलावा 4 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 239 वाहनों को जब्त किया। वहीं 114 वाहनों को पूछताछ के लिए रोका गया। मंगलवार को सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए। पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 155, सेंट्रल से 52 और साउथ डिवीजन से 58 लोगो को राउंडअप किया है। अगर बात करें 23 मार्च के मध्यरात्रि से अब तक कि तो पुलिस कुल 9260 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। साथ ही 105 मामले दर्ज कर कुल 125 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 5466, सेंट्रल से 2055 और साउथ डिवीजन से 1739 लोगो को राउंडअप किया गया है, जबकि 5022 वाहन चेकिंग के दौरान 1932 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस लोगों को रोजाना कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने हिदायत देती नजर आ रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी शख्स बिना कोई वजह घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed