फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 year old youth died due to drug overdose in Hoshiarpur of Punjab

नशे ने उजाड़ा परिवार: चार साल में तीन बेटों की मौत, सदमे में गई मां की जान, अकेला बचा बुजुर्ग पिता

Tue, 16 Jun 2020 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, माहिलपुर (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, माहिलपुर (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
26 year old youth died due to drug overdose in Hoshiarpur of Punjab
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के होशियारपुर के ब्लाक माहिलपुर के गांव खेड़ा के 26 वर्षीय युवक की सोमवार को नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। युवक के दो बड़े भाइयों की भी नशे के कारण मौत हो गई थी। वहीं, मां ने बेटों के गम में दम तोड़ दिया था। अब परिवार में केवल बुजुर्ग पिता ही बचे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह माहिलपुर के लंगेरी रोड पर सैनीयां मोहल्ला के पास एक युवक सड़क पर बेसुध पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस माहिलपुर ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। युवक की पहचान हरविंदर कुमार उर्फ रवि (26) पुत्र जीवन लाल के तौर पर हुई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने रवि की मौत को लेकर माहिलपुर की एक महिला नशा तस्कर जसवीर कौर उर्फ फौजन पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि रवि लंगेरी रोड पर इसी नशा तस्कर से नशा लेकर आया था और इसी के ओवरडोज से रवि की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप- पुलिस पहले नशे की बात मानने से ही कर रही थी इनकार 
परिजनों का आरोप था कि उनके बार-बार कहने पर भी पुलिस यह मानने को तैयार ही नहीं थी कि रवि वहां से नशा लेकर आया था। पुलिस इसी बात पर अड़ी थी कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है न कि नशे की ओवरडोज से। 

आखिरकार थाना प्रभारी माहिलपुर के हस्तक्षेप से जांच अधिकारी माने और महिला तस्कर के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि पुलिस अभी तफ्तीश कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।         

नशे ने तबाह कर दिया पूरा परिवार

नशे ने माहिलपुर के गांव खेड़ा निवासी जीवन लाल के पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पेशे से बढ़ई जीवन लाल के तीन बेटे थे लेकिन नशे की दलदल ने आज उन्हें बेऔलाद कर दिया। नशे की मार के चलते चार साल में अपने तीन जवान बेटे खो चुका जीवन लाल अब अकेला रह गए हैं। 26 साल के बेटे रवि की सोमवार को मौत हो गई। इसके बाद जीवन लाल सदमे में हैं।

सोमवार को रवि की मौत ने उनके परिवार का अंत कर दिया। आनेजाने वालों को चुपचाप ताकते जीवन लाल को देख सबकी आंख भर आई। जीवन लाल के घर में मौत का सिलसिला चार साल पहले शुरू हुआ। रवि के बड़े भाई सुनील कुमार ने नशे की गिरफ्त में आने के बाद इटली में आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले वह फेसबुक पर लाइव हुआ था और अपनी आत्महत्या का पूरा वीडियो भी अपलोड किया था। उसकी वहीं पर मौत हो गई थी। 

इसके बाद उससे छोटा भाई रविंदर कुमार भी इटली गया। वह भी यहां से जाने से पहले ही नशे की दलदल में फंसा हुआ था। उसकी भी इटली में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके चलते गहरे सदमे में आई इनकी मां दर्शन कौर ने भी दो वर्ष पहले दम तोड़ दिया था। उसके बाद से जीवन लाल और उसका बेटा रवि दोनों मिलकर बढ़ई का काम करते थे। इस बीच जीवन लाल को पता चला कि रवि भी नशे की दलदल में फंसा है। उसने बेटे को कई बार समझाया। कई बार पीछा भी किया कि वह नशा कहां से लेकर आता है लेकिन बेटे को बचा नहीं सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed