{"_id":"5fb10c36280b7235f5718248","slug":"26-people-reached-hospital-after-injured-with-firecrackers-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : पटाखों से घायल होकर 26 लोग अस्पताल पहुंचे, पीजीआई में नौ गंभीर मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : पटाखों से घायल होकर 26 लोग अस्पताल पहुंचे, पीजीआई में नौ गंभीर मरीजों का चल रहा इलाज
Sun, 15 Nov 2020 04:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
पीजाई चंडीगढ़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर पटाखा चलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी होने के बावजूद चोटिल होकर 18 लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें से राम दरबार निवासी एक 20 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया जबकि जीएमएसएच-16 में आए सभी 17 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जीएमसीएच- 32 में पटाखे से घायल खरड़ के एक व्यक्ति का इलाज किया गया। पटाखा चलाते वक्त राम दरबार निवासी युवक की आंख में चिंगारी चली गई। इसके बाद परिजनों ने उसे पीजीआई में उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं अन्य राज्यों से 13 गंभीर मरीजों का भी पीजीआई में इलाज चल रहा है। मोहाली के एक पुरुष और ऊना की एक महिला की स्थिति ज्यादा गंभीर है। मोहाली के पुरुष का चेहरा पटाखे से बुरी तरह झुलस गया। उसे प्लास्टिक सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं ऊना की महिला के भी मुंह में भी जख्म हुआ।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर आईसीयू में उसका ऑपरेशन हो चुका है। वह वेंटिलेटर पर है। एडवांस आई सेंटर में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. बसाराज ने बताया कि यहां 12 मरीज आए हैं, जिनमें से 10 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। इनमें से बद्दी से आए एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पीजीआई आए मरीजों में चंडीगढ़ का एक, पंजाब 6, हरियाणा 5 और हिमाचल प्रदेश 2 के मरीज शामिल हैं। बताया कि चार मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। अन्य 3 की स्थिति खतरे से बाहर है उन्हें मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
पिछली साल ये थी स्थिति
इस साल दिवाली की रात घायल होकर अस्पताल पहुंचे लोगों के आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल पटाखों से जख्मी होने वालों की संख्या काफी कम है। पिछले साल जीएमसीएच- 32 में आठ, पीजीआई में 11 और स्वास्थ विभाग के अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों में जलने के 104 और आंख में जख्म के 27 मरीज भर्ती किए गए थे जबकि इस साल का कुल घायलों का आंकड़ा 26 है।