फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 Nyab Tehsildars transferred including 13Tehsildar in punjab

पंजाब में 13 तहसीलदार समेत 26 नायब तहसीलदारों का तबादला, जानें कौन-कहां होगा तैनात

Fri, 07 Dec 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
26 Nyab Tehsildars transferred including 13Tehsildar in punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब के राजस्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया की मंजूरी के बाद प्रशासनिक आधार पर एक जिला राजस्व अधिकारी, 13 तहसीलदारों और 26 नायब तहसीलदारों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें जिनमें जिला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह को गुरदासपुर में अतिरिक्त प्रभार पठानकोट से बदलकर गुरदासपुर में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


 तहसीलदारों में, मनजीत सिंह भंडारी को फाजिल्का से श्री मुक्तसर साहिब, विपन शर्मा को श्री मुक्तसर साहिब से गुरुहरसहाय, दर्शन सिंह-2 को जलालाबाद अतिरिक्त प्रभार गुरुहरसहाय से मोड़, शीश पाल को जैतों से मजीठा, सराज अहमद को संगरूर से संगरूर अतिरिक्त प्रभार धूरी, गुरजीत सिंह को धूरी से श्री आनंदपुर साहिब, हरबंस सिंह को मलोट से बरनाला, बलकरन सिंह को बरनाला से मलोट, तरसेम सिंह को भुलत्थ से दसूहा, लखविंदर सिंह को दसूहा से भुलत्थ, सीमा सिंह को खडूर साहिब से सुलतानपुर लोधी, गुरमीत सिंह को सुलतानपुर लोधी से खडूर साहिब और जैत कुमार को अबोहर से फाजिल्का बदला गया है।

विज्ञापन

नायब तहसीलदारों में, रजिंदर सिंह को बमियाल से नकोदर, हरमिंदर सिंह हुंदल को नकोदर से नेहाल सिंह वाला, धरमिंदर कुमार को नेहाल सिंह वाला से गढ़शंकर, संदीप कुमार को गढ़शंकर से महतपुर, गुरदीप सिंह को महतपुर से लोहियां, मुखत्यार सिंह को लोहियां से भादसों, अंकिता अग्रवाल को भादसों से एलएओ पंजाब राज्य बिजली निगम पटियाला, गुरप्यार सिंह को धनौला से मुल्लांपुर, तरविंदर कुमार को मुल्लांपुर से डेहलों, कुलदीप सिंह को डेहलों से धनौला, यादविंदर सिंह की मक्खू से जीरा अतिरिक्त प्रभार मक्खू, अविनाश चंद्र को ज़ीरा से खुइयां सरवर किया गया।

 नीरज कुमार को खुइयां सरवर से लक्खेवाली, रजिंदरपाल सिंह को लक्खेवाली से दोदा, चरनजीत कौर को दोदा से गीदड़बाहा, जसवीर कौर को बनूड़ से डेराबस्सी, सुखविंदर वर्मा को डेराबस्सी से बनूड़, मनजीत सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां से बमियाल, करनपाल सिंह को अटारी से अजनाला अतिरिक्त प्रभार रमदास, चंदन मोहन को सुलतानपुर लोधी अतिरिक्त प्रभार तलवंडी चौधरियां से तलवंडी चौधरियां, सुखचरन सिंह चन्नी को भगता भाइका से फरीदकोट, पुनीत बंसल को रामपुरा फूल से रामपुरा फूल अतिरिक्त प्रभार भगता भाइका, जतिंदरपाल सिंह को लंबी से एनटी अगरेरियन फिरोजपुर, कमलदीप सिंह गोलडी को मोड़ से बरनाला, जगसीर सिंह को लोपोके से लोपोके अतिरिक्त प्रभार और वरियाम सिंह को बटाला से बटाला अतिरिक्त प्रभार नौशहरा मझ्झा सिंह और फतेहगढ़ चूड़ियां में बदला गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed