{"_id":"8ee8837a414a024cf302c579cc683095","slug":"253-variety-of-flowe-in-taresd-garden-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदाऊदी की 253 किस्में देखनी हैं तो आएं टैरेस्ड गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदाऊदी की 253 किस्में देखनी हैं तो आएं टैरेस्ड गार्डन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो का रंगारंग आगाज हुआ।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इसका उद्घाटन हुआ। गार्डन की सफाई और खिले फूलों को देखकर नगर निगम के अधिकारियों और मालियों को बधाई दी।
पाटिल ने शो को समर्पित एक ब्रोसर का भी विमोचन किया। पाटिल ने गार्डन में घूमकर जायजा लिया और शहीदी मीनार पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शो के दौरान नॉथ जोन कल्चर सेंटर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सेक्टर-20 पंचकूला के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता और फैंसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पिछले वर्ष शो में गुलदाऊदी की 245 वैरायटी रखी गई थीं। इस साल 253 वैरायटी पेश की गई हैं। इसमें सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
यह भी देखें: गुलदाऊदी शो कार्यक्रम के फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विजेताओं को शो के समापन पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दर्शकों को लुभाने के लिए गार्डन में हार्टिकल्चर विंग की ओर से बनाए गए ऊंट, मोर, गाय, जिराफ, शेर सहित अन्य जानवर और पक्षी वहां पर डिसप्ले किया गया।
समारोह में प्रशासक के प्रधान सचिव एमपी सिंह, गृह सचिव अनिल कुमार, आईजी आरपी उपाध्याय, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डीएस सरोया, मुख्य अभियंता एसएस बिडा, मेयर सुभाष चावला भी मौजूद थे।
पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता
कैटगरी-ए केजी से दूसरी कक्षा तक
रिया पसरीचा, अनन्या, भावना शर्मा, ऐश्वर्या, शौनक, मालिहा, शारवनी, वेदांत, अर्चना गोयल, अद्याशा
कैटगरी-बी क्लास तीन से पांचवीं तक
नमन बजाज, आशीष साहू, इनायत संधू, हजील गुप्ता, सृष्टि, चिन्मय, सगीना गर्ग, त्रिवेणी चौहान, अश्मि गौरव, तनिष्क
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता
कैटगरी-ए केजी से दूसरी कक्षा तक
आनंदिता, दक्ष, नाज, राघव, कामश्का
कैटगरी-बी तीसरी से पांचवीं तक
मृलानी शर्मा, श्रुति, आदित्य, दीप सिंह, शौर्य मोंगा