{"_id":"43c82994f722688ad1661a291f71ec2f","slug":"2500-recruitment-for-driver-and-conductor-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 पदों पर होगी ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 पदों पर होगी ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा है कि विभाग में जल्द ही स्टाफ की भर्ती जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे और मुख्यमंत्री बादल इस बात पर सहमत हैं कि विभाग में 1250 ड्राइवर, 1250 कंडक्टर और दो सौ वर्कशॉप स्टाफ की नियुक्ति की जानी चाहिए। सीएम ने इसकी मंजूरी दे दी है।
जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भरती ठेके पर की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। ठेके पर तैनात मौजूदा स्टाफ भी इसके लिए आवेदन कर सकेगा, लेकिन इसके लिए उसे टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन