फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 year old youth died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं

Wed, 26 Feb 2020 06:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
25 year old youth died in suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थानीय साईं कालोनी के पास एक युवक सुखबीर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुखबीर सिंह का शव एक पेड़ के नीचे पड़ा था और पेड़ पर लटक रही रस्सी टूटी हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। सुखबीर (25) का दो दिन बाद विवाह होना था और इसकी तैयारियां चल रही थी। सुखबीर की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुखबीर की मां हरदीप कौर ने कहा कि उसके बेटे सुखबीर सिंह को पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने उसके बेटे को अपने प्यार के जाल में फंसाया हुआ था। सुखबीर का किसी ओर जगह पर रिश्ता तय होने से वह खुश नहीं थी। इसके चलते उसके बेटे की हत्या करवा दी गई। कुछ दिन पहले भी कुछ नौजवान उसके बेटे को मारने आए थे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखविंद्रपाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की माता हरदीप कौर के बयान पर अमन, गग्गू, उनकी माता सरबजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह, अंकित शर्मा पुत्र मनोज कुमार निवासी मोरांवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed