फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 personnel deployed for the security of Nafe Singh Rathi's family, government increased security

Chandigarh News: नफे सिंह राठी के परिवार की सुरक्षा में 25 कर्मी तैनात, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 30 May 2024 09:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
25 personnel deployed for the security of Nafe Singh Rathi's family, government increased security
-सुरक्षा की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद लिया गया फैसला, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपा हलफनामा
विज्ञापन

-सुरक्षा कम करने से पहले पुलिस जितेन्द्र राठी को देगी तीन सप्ताह का नोटिस: हाईकोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के परिवार की सुरक्षा हरियाणा सरकार ने समीक्षा बैठक के बाद बढ़ा दी है और सुरक्षाकर्मियों को अत्याधुनिक हथियार मुहैया करवाए गए हैं। हरियाणा सरकार ने राठी के बेटे की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी हाईकोर्ट में दी है। हाईकोर्ट ने इस पर याचिका का निपटारा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि यदि सुरक्षा में कटौती करनी हो तो जितेंद्र राठी को इससे पहले 3 सप्ताह का नोटिस दिया जाएगा। याचिका दाखिल करते हुए जितेंद्र राठी ने बताया कि उनके पिता की 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी दिल्ली के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। वर्तमान में याची व उसके परिवार पर लगातार खतरा बना हुआ है। अभय चौटाला जो इनेलो से हैं उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई है तो ऐसे में याची को बेहतर सुरक्षा दी जानी चाहिए। याची ने बताया कि वर्तमान में उनके निवास पर 5 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं लेकिन वे रोटेशन में रहते हैं। याची के पास भी दो सुरक्षाकर्मी हैं और उनके रोटेशन में होने के चलते एक समय पर एक ही कर्मी मौजूद रहता है। अभय चौटाला को एके 47 के साथ सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं तो समानता के अधिकार के लिहाज से याची भी इनका हकदार है। सरकार ने बताया कि 23 मई को झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने सुरक्षा को बढ़ाने का निर्णय लिया था। याचिकाकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों को स्वचालित और अर्धस्वचालित हथियारों यानी एके-47, कार्बाइन, इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्तौल आदि मिलाकर 25 सुरक्षाकर्मी प्रदान किए गए हैं और यह सभी मामलों में पर्याप्त है। इस पर याची के वकील ने कहा कि उसके गार्ड के पास यह हथियार नहीं है। सरकार ने बताया कि गार्ड नवीन को ऐके 47 उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed